TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

World Environment Day 2023: कब और कैसे हुई विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत? जानें महत्व और थीम

World Environment Day 2023: जनजीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। इसलिए पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने हेतु हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2023) मनाया जाता है। इंसान और पर्यावरण के बीच गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना किसी […]

World Environment Day 2023: जनजीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। इसलिए पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने हेतु हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2023) मनाया जाता है। इंसान और पर्यावरण के बीच गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना किसी का भी जीवन संभव नहीं है। लेकिन लोग इस बात को अनदेखा कर दिन-प्रतिदिन प्रकृति को इंसान नुकसान पहुंचा रहे हैं। हमारी लापरवाही की वजह से लगातार पर्यावरण दूषित हो रहा है, जो जनजीवन को प्रभावित करने के साथ ही  प्राकृतिक आपदाओं की भी बड़ी वजह बन रहा है। इस दिन पर्यावरण को लेकर लोगों को जागरूक किया जाता है और उन्हें पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। चलिए जानते हैं कि कब  और क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस और इसे मनाने की शुरुआत कैसे हुई।

क्या है पर्यावरण दिवस ? World Environment Day 2023

आप सोच रहे होंगे कि इस दिन को क्यों मनाया जाता है और विश्व पर्यावरण दिवस क्या है?  आपके इन सवालों के जवाब में हम आपको बता दें कि, ये पर्यावरण को समर्पित एक दिन है जो पर्यावरण के मुद्दों और उसे सुरक्षित रखने के लिए आम लोगों में जागरूक किया जाता है। इस दिन को मनाने का लोगों का अलग-अलग तरीका होता है। कुछ इस दिन पेड़ पौधे लगाते हैं तो कुछ इन्हें लोगों में वितरित करते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जा सके और आने वाले जीवन को सुरक्षित रखा जा सके।

कब मनाते हैं विश्व पर्यावरण दिवस ?

हर साल विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है। इस मौके पर सभी देश अलग अलग तरीके से पर्यावरण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। साथ ही उसे साफ और स्वच्छ रखने के लिए नए-नए तरीके बताए जाते हैं।  इस मौके पर सभी देश अलग अलग तरीके से पर्यावरण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करते हैं।

पर्यावरण दिवस का इतिहास

वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव पर्यावरण विषय पर संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन किया गया था। इसी चर्चा के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस का सुझाव भी दिया गया और इसके दो साल बाद, 5 जून 1974 से इसे मनाना भी शुरू कर दिया गया। तब से हर साल इसी दिन विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसमें हर साल 143 से अधिक देश भाग लेते हैं और इसमें कई सरकारी, सामाजिक और व्यावसायिक लोग पर्यावरण की सुरक्षा, समस्या आदि विषय पर बात करते हैं।

पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य  World Environment Day 2023

दुनियाभर में लगातार बढ़ता प्रदूषण चिंता का विषय बना हुआ है जो आने वाले भविष्य के लिए एक बड़ा खतरा है। इसी बढ़ते प्रदूषण को रोकने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई, ताकि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाए और प्रकृति को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रेरित किया जा सके।

क्या है साल 2023  विश्व पर्यावरण दिवस की थीम? 

हर साल इस दिवस को बड़े ही खास तरीके से मनाया जाता है। इसी वजह से इसकी थीम भी हर साल अलग होती है। बात साल 2023 की थीम की करें तो इस साल  विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम है 'बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन थीम'।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.