Coriander Juice: धनिये की चटनी तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन क्या कभी धनिये का जूस पिया है? ये सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है, जो लोग इस आर्टिकल को पढ़ रहे होंगे उनमें से बहुत से लोग तो ये सोच रहे होंगे कि धनिये का भी जूस होता है।
अगर आपके मन में भी यही सवाल आ रहा है तो हम आपको बता दें कि इसका जूस बनता है वो भी बड़ा ही टेस्टी। आज हम आपको इसके जूस की आसान सी रेसिपी बताने जा रहे हैं साथ ही ये भी कि इसमें कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। ये जूस टेस्ट के साथ हेल्थ को भी दुरूस्त रखता है। आइए जानते हैं कि आप कैसे बनाएं हरे धनिये का जूस।
आपको बता दें कि धनिये की पत्तियों में बीटा-क्रिप्टोक्सैन्थिन, बीटा-कैरोटीन, कैम्फेरोल और क्वेरसेटिन कंपाउंड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही ये विटामिन सी का भी अच्छा स्रोत होता है। इसके सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव में मदद मिलती है।
धनिया के जूस को पीने से मिलते हैं ये फायदे Coriander Juice
1. इम्यूनिटी मजबूत करता है।
2. पाचन में सुधार करता है।
3. मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।
4. सूजन कम करता है।
5. कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।
6. डिटॉक्स, लिवर और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है।
धनिए का जूस बनाने के लिए सामग्री
थोड़ा सा हरा धनिया
एक नींबू का रस
नमक
पानी
कैसे बनाएं धनिये का जूस
धनिया का जूस बनाने के लिए सबसे धनिया की पत्तियों को लेकर उन्हें अच्छे से साफ करना है।
इसके बाद आप इन्हें साफ पानी से धो लें, और फिर चाकू की मदद से काट लें।
अब इसे मिक्सर ग्राइंडर में अच्छे से पीस लें, इस समय आप इसमें थोड़ा सा पानी भी एड कर दें।
अब इसका एक स्मूथ पेस्ट बनाकर तैयार कर लें, और इसमें जरूरत के हिसाब से पानी डालें,और फिर ग्राइंड कर लें।
इसके बाद एक छलनी लें और जूस को छानकर एक बर्तन में निकाल लें।
अब इसमें नींबू के रस को मिला लें और इसे सर्व करें।