Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Winter Diet: सर्दियों में खुद को गर्म रखने के लिए खाएं ये 6 चीजें, छू भी नहीं पाएगी ठंड

Winter Diet: सर्दियों में आप खुद को ठंड से बचाने के लिए काफी ऊनी कपड़े पहनते हैं, लेकिन फिर भी आपको ठंड लगती है। ठंड से बचने के लिए सिर्फ ऊनी कपड़े ही नहीं बल्कि ये भी जरूरी होता हैं कि आप खुद को गर्म कैसे रखते हैं। कई लोग ऐसे हैं जिन्हें गर्म कपड़े […]

Winter Diet
Winter Diet

Winter Diet: सर्दियों में आप खुद को ठंड से बचाने के लिए काफी ऊनी कपड़े पहनते हैं, लेकिन फिर भी आपको ठंड लगती है। ठंड से बचने के लिए सिर्फ ऊनी कपड़े ही नहीं बल्कि ये भी जरूरी होता हैं कि आप खुद को गर्म कैसे रखते हैं। कई लोग ऐसे हैं जिन्हें गर्म कपड़े पहनने के बाद भी ठंड लगती हैं और वो घंटों तक गर्म नहीं हो पाते हैं। वहीं आज हम आपको ऐसी चीजों के बारें में बताएंगे जिसे खाकर आप अपनी बॉडी को गर्म रखकर ठंड से बचा सकते हैं।

अंजीर के यह 10 गुण आपको साल भर सेहतमंद रखते हैं..जरूर पढ़ें

अंजीर

अंजीर एक बेहतरीन खाघ पदार्थ है जो सर्दियों के दौरान आपको गर्म रखने में मदद कर सकता है। आप रोजाना दो अंजीर का सेवन कर सकते हैं। अंजीर आपके शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ शरीर में खून की कमी नहीं होने देता है।

और पढ़िएक्या आप जानते हैं सरसों तेल के फायदे और नुकसान! नहीं तो जानिए पूरे डिटेल में

दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है काजू - health benefits of cashew nuts - AajTak

काजू

काजू गर्म पदार्थ में से एक माना जाता है और कैलोरी से भरपूर होता है। ठंड में शरीर का तापमान नियमित रखने के लिए ज्यादा कैलोरी की आवश्यकता होती है। काजू से कैलौरी मिलती है, जिसके कारण शरीर स्वस्थ रहता है।

बादाम के 14 फायदे, उपयोग और नुकसान - Almond (Badam) Benefits and Side Effects in Hindi

बादाम

सर्दियों के मौसम में बादाम खाना अच्छा माना जाता है। वैसे तो बादाम दिमाग के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन विटामिन और कई पोषक तत्व के कारण ये सर्दियों में इम्यबूनिटी के लिए फायदेमंद होता है, इसलिए रोज 4 से 5 बादाम का सेवन करना चाहिए।

Citrus Fruits Benefits In Hindi-Health Tips: गर्मियों में खट्टे फल खाने के है कई सारे फायदे, आप भी जानें

खट्टे फल

सर्दियों में खट्टे फल का सेवन करना लाभदायक माना जाता है। खट्टे फल जैसे संतरा, अंगूर, नींबू और मौसमी विटामिन सी से भरपूर होते हैं। खट्टे फल स्किन के साथ-साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

सर्दी में उबले हुए अंडे की जरूरत क्यों है ज्यादा, जानिए कारण - health news why we need boiled eggs in winter know the facts lak – News18 हिंदी

अंडे

अंडे में कई पोषक तत्व होते है जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते है। अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। सर्दियों में अंडा खाने से शरीर को गर्माहट मिलती हैं और ये आपको ठंड से भी बचाता है।

और पढ़िएProtein Side Effects: खाली पेट प्रोटीन लेने से आप इन बीमारियों को दे सकते हैं दावत, बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

health benefits of dates khajur ke fayde benefits of eating dates stomach diseases and improve immun system pcup | खून की कमी को करना है दूर, तो रोज खाएं 2 खजूर, फायदे

खजूर

सर्दी आते ही बाजार में खजूर की बहार आ जाती है। सेहत के लिए बेहद फायदेमंद खजूर का सर्दियों में सेवन बेहद लाभकारी होता है। खजूर में फास्फोरस, कैल्शियम, फाइबर समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके शरीर को गर्म रखते हैं इसलिए सर्दियों में खजूर रोज खाना चाहिए।

 

और पढ़िए  फोटो गैलरी से जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 14, 2022 02:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.