-विज्ञापन-

Vastu Tips: कर्ज नहीं छोड़ रहा आपका पीछा? इन चीजों को आज ही घर से करें बाहर, हो जाएंगे मालामाल

Vastu Tips: कई बार कर्ज इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि लोग डिप्रेशन में चले जाते हैं । ऐसे में कुछ खास उपाय करने से आप कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं।

Vastu Tips: बहुत मेहनत करने के बाद भी कई लोग कर्ज के बोझ तले दबते चले जाते हैं। कई बार तो कर्ज इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि लोग डिप्रेशन में चले जाते हैं। दरअसल हमारे घर में रखी कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो वास्तु दोष का बड़ा कारण बनती है। ये चीजें आर्थिक हानि की एक बड़ी वजह होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप इन चीजों को आज ही घर से बाहर कर दें।

कई लोगों की आदत होती है कि, वो टूटी- फूटी चीजों को भी अपने घर में ये बोलकर रखते हैं कि कभी न कभी ये काम आ सकती हैं। मगर ये एकदम गलत है, ऐसा करने से घर में वास्तु दोष बढ़ता है और आर्थिक तंगी के चलते कर्ज बढ़ता ही चला जाता है।

इसलिए आज ही सभी बेकार सामानों को घर से बाहर आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप भी अपने कर्ज को खत्म करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए बड़े काम का है।
इन चीजों को करें आज ही घर से बाहर।

1. टूटा हुआ शीशा और कांच का सामान Vastu Tips

अक्सर घर में शीशा और कांच के कई सामान टूट जाते हैं। फिर भी लोग उन्हें घर से बाहर नहीं करते। आपको बता दें कि ये चीजें घर में कंगाली का कारण बनती हैं।

2. टूटे फूटे पेन-पेन्सिल करें बाहर

जिस घर में छोटे बच्चे होते हैं उस घर में पढ़ाई- लिखाई का सामान जरूर होता है। कई घरों में अक्सर टूटे फूटे पेन, पेंसिल, ब्रश या कलम रखे होते हैं। वास्तु की दृष्टि से ये अशुभ माना जाता है। इसलिए तुरंत इन्हें घर से बाहर कर दें।

3. बंद घड़ियां व इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स

अगर घर में कोई बंद घड़ी या कोई इलेक्ट्रॉनिक खराब पड़ा है तो उसे तुरंत ठीक करा लें। अगर वो ठीक होने लायक नहीं है तो घर से बाहर का रास्ता दिखा दें। वरना आपकी दिक्कतें और भी ज्यादा बढ़ सकती है आप कर्ज में दब सकते हैं।

4. टूटे फूटे बर्तन कर दें बाहर Vastu Tips

जिस किसी के घर में टूटे फूटे कप, प्लेट या कोई और बर्तन हैं तो उन्हें हटा आज ही हटा दें। ये सभी चीजें घर में कंगाली का कारण बनती है।

5. टूटी झाड़ू न रखें घर के अंदर 

कई लोगों के घर में टूटी या खंडित झाडू लोग उसी झाड़ू को इस्तेमाल करते हैं। आपको पता हो कि झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए कभी भी ऐसी झाड़ू घर में न रखें जो खंडित हो। वरना मां लक्ष्मी रूठ सकती हैं।

6. टूटा फूटा दीपक और गमला न रखें

बहुत से घरों में टुटा हुआ गमला या दीपक रखा रहता है। लोग उसे घर से बाहर नहीं करते और और कुछ न कुछ इस्तेमाल करते रहते हैं। आपको पता हो कि कभी भी घर में टूटा हुआ गमला और दीपक नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी आती है और मां लक्ष्मी भी रुष्ट हो जाती है। ऐसे में आप कर्ज के बोझ टेल दब सकते हैं। इसलिए आज ही इन्हें अपने घर से बाहर कर दें।

7. फटा हुआ पर्स न रखें Vastu Tips

अक्सर देखा जाता है कि कई लोगों का पर्स फट जाता है। बावजूद इसके भी वो उसे इस्तेमाल करते रहते हैं। हम आपको बता दें कि फटा हुआ पर्स कंगाली कि निशानी होता है। ऐसे में अगर आपका पर्स फट जाए तो उसे तुरंत बदल दें।

Latest

Don't miss

ZHZB BO Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही फिल्म, चौथे दिन किया इतना कलेक्शन

ZHZB BO Collection Day 4: अभिनेता विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को लेकर फैंस में पहले से...

Apple WWDC 2023: iOS 17 से मिलेंगे कई शानदार फीचर्स, जानें किन डिवाइस को करेंगा सपोर्ट?

Apple WWDC 2023: एप्पल ने 6 जून 2023 को अपना वार्षिक इवेंट आयोजित किया। इस दौरान एप्पल ने अपना पहला Mixed Reality एप्पल विजन...

Veg Malai Sandwich: ब्रेकफास्ट में खाना है कुछ अच्छा और हेल्दी तो बना लें वेज मलाई सैंडविच

Veg Malai Sandwich: नाश्ते में पोहा, पराठा, और इडली खाकर अगर आप बोर हो गए हैं तो इस बार वेज मलाई सैंडविच ट्राई करें।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here