TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Vastu Tips: वास्तु दोष को दूर करने के लिए आज ही कर लें ये उपाय, नहीं होगा एक भी रुपया खर्च

Vastu Tips: जिस घर में वास्तु दोष होता है उस घर के लोगों के घर में कोई न कोई मुसीबत आती ही रहती है। इसकी वजह से घर के लोगों का विकास भी रूकता है। अक्सर लोग घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए कई तरह के उपाय बताए करते हैं। कई बार इन […]

Vastu Tips: जिस घर में वास्तु दोष होता है उस घर के लोगों के घर में कोई न कोई मुसीबत आती ही रहती है। इसकी वजह से घर के लोगों का विकास भी रूकता है। अक्सर लोग घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए कई तरह के उपाय बताए करते हैं। कई बार इन उपायों को करने के लिए घर में तोड़-फोड़ भी करनी पड़ती है जिसकी वजह से मोटी रकम भी खर्च होती है। लेकिन आज हम आपको वास्तु दोष को दूर करने के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिसके लिए आपको न तो बहुत पैसे खर्च करने की जरूरत है और न ही तोड़-फोड़ करने की। दरअसल वास्तु दोष की वजह से घर में क्लेश होता रहता है, और कई बार अनचाहे खर्चे भी आ जाते हैं जो परेशानी का कारण बनते हैं। अगर आप भी ऐसे ही वास्तु दोष से परेशान हैं तो हम आपको इसके कुछ खास उपाय बताने वाले हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

इन उपायों से दूर होंगे वास्तु दोष

गणेशजी दूर करेंगे वास्तु दोष

घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार के ठीक ऊपर बाहर की ओर गणेशजी की प्रतिमा स्थापित करें। यह प्रतिमा किसी शुभ दिन और शुभ मुहूर्त में स्थापित की जानी चाहिए। इससे घर के सभी तरह के वास्तुदोष दूर हो जाते हैं।

घर के मंदिर में कर लें ये काम

सभी घरों में एक पूजा घर होता है जहां पर उस घर में रहने वाले लोग प्रतिदिन पूजा-पाठ करते हैं। वहां पर प्रतिदिन पूजा करनी चाहिए और सुबह तथा शाम को सूर्यास्त के समय दीपक जलाना चाहिए। यदि दीपक संभव न हो तो कपूर जलाना चाहिए। इससे भी बिना कुछ किए ही सभी वास्तु दोष दूर हो जाते हैं।

घर में पॉजिटिव एनर्जी के लिए लगाएं फूलों के पौधों

वास्तु दोष दूर करने का सबसे आसान तरीका यह भी है कि आप अपने घर में साफ-सफाई रखें। इसके साथ ही घर में सुंदर और सुगंधित फूलों के पौधे भी लगाएं। आप गुलाब, चमेली, मोगरा, हजारा (गेंदा), कमल आदि पुष्प लगा सकते हैं। घर के बाहर भी सुंदर फूलों के पौधे लगाने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.