Vastu Tips: मेहनत करने के बावजूद दूर भाग रही है सफलता, तो आजमाएं ये वास्तु टिप्स

Vastu Tips: ऐसे बहुत से लोग हैं जो बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें उनके काम में सफलता नहीं मिल पाती। अगर किसी के घर में वास्तु दोष का असर होता है तो उस घर के सभी सदस्य परेशान रहते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि, लगभग सफलता हाथ आने ही वाली होती है की तभी काम बिगड़ जाता है।

Vastu Tips: ऐसे बहुत से लोग हैं जो बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें उनके काम में सफलता नहीं मिल पाती। दरअसल हर किसी के जीवन पर वास्तु (Vastu) के पॉजिटिव और नेगेटिव प्रभाव पड़ते हैं। अगर किसी के घर में वास्तु दोष (Vastu Dosh) का असर होता है तो उस घर के सभी सदस्य परेशान रहते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि, लगभग सफलता हाथ आने ही वाली होती है की तभी काम बिगड़ जाता है।

हम उन लोगों के लिए वास्तु के कुछ खास टिप्स लेकर आये हैं जो बिगड़ते कामों को बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं। बस आपको रात को सोते समय ये उपाय करने हैं। आइये जानते हैं उन खास उपायों के बारे में।

तकिये के नीचे गीता या सुंदरकांड रखकर सोएं  (Vastu Tips)

वास्तु (Vastu Tips) में गीता और सुंदरकांड का बड़ा महत्व माना जाता है। जो लोग वास्तु दोष से परेशान हैं, और लाख कोशिशों के बावजूद भी उनके काम नहीं बन पा रहे। ऐसे लोग अपने तकिये के नीचे गीता और सुंदरकांड रखकर सोएं। वास्तु के मुताबिक ये उपाय काफी कारगर हैं।

- विज्ञापन -

यह भी पढ़ें: Vastu Rule: रूठी लक्ष्मी को मनाने के लिए सुबह उठते ही करें ये 5 काम, नहीं होगी धन की कमी

साबुत मुंग दाल तकिये के नीचे रखें

जिन लोगों पर बुध के बुरे असर ने परेशान कर रखा है। उन लोगों को मंगलवार की रात को अपने तकिये के नीचे एक सफ़ेद कपडे में साबुत मुंग दाल को बांधकर रखना चाहिए। ऐसा करने से बुध का बुरा प्रभाव कम होता है और आमदनी के रास्ते खुलते हैं। साथ में जिस घर में पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आने लगती है, ये उपाय उनके रिश्तों में भी मधुरता लाता है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Purse: पर्स में इन चीजों को रखने से हो जाती हैं मां लक्ष्मी नाराज, जानें क्या करें उपाय

लोहे की वास्तु रखें तकिये के नीचे

जिन लोगों पर राहु-केतु का बुरा असर होता है, और बुरे सपने परेशान करते हैं। उन लोगों को रोज रात को सोने से पहले अपने तकिये के नीचे लोहे की कोई वास्तु जैसे चाबी या कैंची आदि रख लेनी चाहिए।

सिंदूर की डिब्बी तकिये के नीचे रखें

यदि सोमवार की रात को अपने तकिये के नीचे सिंदूर की डिब्बी रखकर सोएं और अगले दिन सुबह मंगलवार को वो सिंदूर हनुमान जी को अर्पित कर दें तो इससे मंगल का दोष दूर होता है। और रुके हुए काम भी बन जाते हैं।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Don't miss

108MP कैमरा वाले इस धाकड़ 5G फोन पर बंपर छूट, बैंक ऑफर भी उपलब्ध, जल्द खरीदें

OPPO Reno8T 5G: अगर आपका बजट 30 हजार रुपये है और एक धासू फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो आपके...

108MP कैमरा के साथ भारत में तहलका मचाने आ रहा OnePlus का धाकड़ 5G फोन, कीमत होगी 20,000 से कम

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: अगर आप दिग्गज टेक कंपनी वनप्ल का प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए...

Oneplus TV Y1S 40 inch मॉडल भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत?

Oneplus TV Y1S 40 inch: दिग्गज टेक कंपनी वनप्लस फरवरी 2021 में भारत में एक धांसू टीवी OnePlus TV Y1s को लॉन्च किया था।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version