-विज्ञापन-

Vastu Tips: भूलकर भी इस समय न फेंके घर का कूड़ा बाहर, मां लक्ष्मी हो सकती है खिन्न

Vastu Tips: वास्तु में घर से जुडी बातों के कई सारे नियम बताये गए हैं। उन्ही में से एक है घर के कूड़े और झाड़ू का नियम। इसमें बताया गया है की हमें कब कूड़ा घर से बाहर नहीं फेंकना चाहिए।

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। इसमें ऐसी बातों के बारे में बताया गया है जो हमें प्रभावित करती है। वास्तु में घर से जुडी हर छोटी बड़ी बात के बाएं में बताया गया है कि कौन सी बात कैसे हमें शुभ और अशुभ फल देती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको घर के कूड़े को फेंकने के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही झाड़ू से जुड़े कुछ नियम भी आपको बताएंगे जो बड़े काम के हैं।

वास्तु के अनुसार सूर्यास्त के बाद कूड़े को नहीं फेंकना चाहिए। लेकिन अब सवाल ये उठाता है की आखिर क्यों नहीं फेंकना चाहिए? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो हम आज इस बात का उत्तर आपको बताते हैं। आइये जानते हैं विस्तार से।

शाम के समय घर से बाहर क्यों न फेंके कूड़ा

वास्तु (Vastu)के अनुसार, हमें कभी भी सूर्यास्त के बाद घर के कूड़े को घर के बाहर नहीं फेंकना चाहिए। माना जाता है कि जो लोग शाम के समय कूड़े को फेकते हैं उनसे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। इसलिए भूकर भी सूर्यास्त के बाद कूड़ा न फेंके।

शाम के समय न लगाएं झाड़ू

कई लोग शाम के समय झाड़ू लगते हैं, जो वास्तु के दृष्टि से बिलकुल ही गलत है। वास्तु के मुताबिक जो लोग सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाते हैं उनके घर में दरिद्रता का वास होता है। लेकिन बहुत जरूरी हो तो आप झाड़ू लगाएं पर इस बात का ध्या रखें कि कूड़ा और मिटटी घर के बाहर नहीं बल्कि अंदर ही किसी कूड़ेदान में डाल दें। वरना आपके घर से मां लक्ष्मी रूठ कर जा सकती है।

खुले में न रखें झाड़ू

अक्सर आपने देखा होगा कि कई घरो में सामने ही झाड़ू रखा हुआ होता है जो सभी को आसानी से नजर आता रहता है। लेकिन वास्तु में इसे अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि जो लोग खुले में झाड़ू रखते हैं उनके घर से पॉजिटिव एनर्जी दूर चली जाती है, और नेगेटिव एनर्जी का वास हो जाता है।

खड़ी झाड़ू न रखें

वास्तु शास्त्र में झाड़ू के विषय में बताया गया है कि कभी भी घर में या ऑफिस में खड़ी पोजीशन में झाड़ू को नहीं रखना चाहिए। दरअसल माना जाता है कि झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है। और जो लोग खड़ी अवस्था में इसे रखते हैं उन्हें धन हानि का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमेशा झाड़ू को जमीन पर लेटाकर ही रखना चाहिए।

किस दिन बदलें पुरानी झाड़ू

जब घर में झाड़ू पुरानी हो जाये तो नई झाड़ू लानी पड़ती है। ऐसी में वास्तु में ये भी बताया गया है कि किस दिन नई झाड़ू लाने से बरकत आती है और धन की कमी नहीं होती। वास्तु के अनुसार हमेशा शनिवार के दिन ही घर में नई झाड़ू लेकर आएं इससे कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

Latest

Don't miss

Allergy Problem: धूल मिट्टी की एलर्जी से चाहिए छुटकारा ? घर में मौजूद ये सिरका है इसका हल

Allergy Problem: कई बार मौसम बदलने के साथ एलर्जी हो जाती है। इस वजह से बार-बार छींक आना, ज्यादा खांसी होना जैसी कई समस्या...

Krishna Mukerjee Honeymoon: कृष्णा मुखर्जी का हनीमून वीडियो वायरल, देख फैंस बोले ये आधी……..

Krishna Mukerjee Honeymoon Video: टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड चिराग बाटलीवाला से हाल ही में शादी की है। वहीं अब...

Kanya Puja Special Gifts: मां दुर्गा के नन्हें रूपों को Gift करें ये चीजें, दिल हो जाएगा बाग बाग

Kanya Puja Special Gifts: इन दिनों चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। इस दौरान भक्त मां दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here