Vastu Tips for Animals: घर में इन ‘Pet Animals’ को पालना माना जाता है बेहद शुभ, बनी रहती है खुशहाली

Vastu Tips for Animals: कई लोगों को घर में जानवर पालने का बड़ा शौक होता है। लोग घर में कुत्ते , बिल्ली और भी कई सारे पेट एनिमल्स पालते हैं। ये इतने प्यारे होते हैं की सभी को पहली नजर में ही इनसे प्यार हो जाता है।

Vastu Tips for Animals: कई लोगों को घर में जानवर (Animals) पालने का बड़ा शौक होता है। लोग घर में कुत्ते (Dog), बिल्ली (Cat) और भी कई सारे पेट एनिमल्स (‘Pet Animals) पालते हैं। ये इतने प्यारे होते हैं की सभी को पहली नजर में ही इनसे प्यार हो जाता है। दरअसल जानवर होते ही इतने प्यारे हैं कि, हर कोई उन्हें प्यार करने के लिए मजबूर हो जाता है। कई लोग तो पेट एनिमल्स को बिलकुल बच्चे की तरह रखते हैं।

वास्तु शास्त्र ( Vastu Shastra) में भी पेट एनिमल्स का बहुत महत्व माना गया है। वास्तु में ये भी बताया गया है कि कौन से जानवर को घर में पालना बहुत शुभ होता है। अगर इन्हें घर में रखा जाए तो कई सारी परेशानियां घर से बाहर हो जाती हैं। आइये जानते हैं उन पेट एनिमल्स के बारे में विस्तार से।

यह भी पढ़ें:Vastu Tips: घर के मंदिर में इन चीजों को रखने से दूर होती है आर्थिक तंगी, जानें विस्तार से

- विज्ञापन -

मछलियां   (Vastu Tips for Animals) 

मछलियां कई लोगों के घर में मिल जाती हैं। लेकिन बहुत से लोग सिर्फ शौक के लिए इन्हें पालते हैं, उन्हें ये नहीं पता होता की उनके उनके जीवन में क्या महत्व है। वास्तु (Vastu) में माना गया है कि घर में मछलियां पालना बेहद शुभ होता है। खासतौर पर गोल्डन कलर की मछली तो बहुत ही ज्यादा शुभ मानी जाती है। इनसे घर में सुख-समृद्धि आती है और खुशहाली बनी रहती है। इसके अलावा ये भी मान्यता है कि, जब घर में कोई मुसीबत आने वलीम होती है तो मछलियां उसे अपने ऊपर ले लेती है। यदि आपके फिश टैंक में अचानक से मछिलयां मरने लगे तो समझ लें कि कोई बड़ी मुसीबत आने वाली है। वास्तु के अनुसार फिश टैंक को उत्तर-पूर्वी या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए क्योंकि ये दिशाएं नकारात्मकता को दूर रखती हैं।

खरगोश    (Vastu Tips for Animals)

खरगोश देखने में इतने प्यारे से होते हैं कि कोई भी उन्हें प्यार करे बिना नहीं रह सकता। वास्तु (Vastu) में भी खरगोश को बहुत शुभ माना जाता है। जो लोग अपने घर में इसे पालते हैं उनके घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं ठहरती। साथ ही खरगोश पालने से घर में शांति का माहौल बना रहता है और भाग्य उदय होता है।

यह भी पढ़ें:Meaning Of Dreams: सपनों में इन चीजों को देखना माना जाता है शुभ, बदल सकता है आपका भाग्य

कुत्ता    (Vastu Tips for Animals)

कुत्ता एक ऐसा जानवर है है जो सबसे ज्यादा पाला जाता है। इसे बहुत वफादार भी माना जाता है। वास्तु (Vastu) में भी कुत्ते को पालना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि कुत्ता काल भैरव का भक्त होता है। इसके अलावा जिस घर में कुत्ते को पाला जाता है, वहां पर मां लक्ष्मी का वास होता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में शांति बनी रहे तो आज ही अपने घर में कुत्ता ले आएं।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Don't miss

16GB तक रैम के साथ 3 अप्रैल को लॉन्च होगा Realme GT Neo 5 SE स्मार्टफोन, जानें कीमत-फीचर्स

Realme GT Neo 5 SE: चाइनीज टेक कंपनी रियलमी भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। इसी कड़ी में...

MC Stan vs Abdu Rozik: अब्दू रोजिक ने बढ़ाई एमसी स्टैन की मुश्किलें, लगाए एक के बाद एक आरोप

MC Stan vs Abdu Rozik: बिग बॉस 16 फेम अब्दू रोजिक और एमसी स्टैन को लेकर एक खबर सामने आ रही है। बताया जा...

Tecno Spark 10 Pro की बिक्री कल से, 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ मिलेगा धांसू कैमरा

Tecno Spark 10 Pro: टेक्नो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन को टेक्नो स्पार्क 10 प्रो को लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन Mediatek Helio...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version