Vastu Rule: रूठी लक्ष्मी को मनाने के लिए सुबह उठते ही करें ये 5 काम, नहीं होगी धन की कमी

Vastu Rule: वास्तु के अनुसार मां लक्ष्मी उसी घर में वास करती है जिस घर में उनके पूजा की जाती है और उन्हें प्रसन्न करने के उपाय किया जाते हैं। यदि आप भी चाहते हैं कि आपके घर में भी मां लक्ष्मी का वास रहे तो अपने दिन की शुरुआत इस कामों से करें।

Vastu Rule: वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) का हमारे जीवन में बड़ा महत्व होता है। जिस घर में वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन किया जाता है उस घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती। वास्तु के अनुसार मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) उसी घर में वास करती है जिस घर में उनके पूजा की जाती है और उन्हें प्रसन्न करने के उपाय किया जाते हैं। यदि आप भी चाहते हैं कि आपके घर में भी मां लक्ष्मी का वास रहे तो अपने दिन की शुरुआत इस कामों से करें। क्योंकि यदि सुबह की शुरुआत सही तरीके से की जाती है तो पूरा दिन अच्छा रहता है और मन प्रसन्न रहता है। आइये जानते हैं कि वो कौन से काम हैं जिनसे दिन की शुरुआत करने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

1 उठते ही सबसे पहले झाड़ू लगाएं

वास्तु के अनुसार सुबह उठे ही सबसे पहले बासी झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। मान्यता है की जिस घर में सबसे पहले उठे ही झाड़ू लगाई जाती है उस घर में हमेशा धन-धान्य की वर्षा होती है। इसलिए आप भी चाहते हैं कि, आपके घर में मां लक्ष्मी का वास रहे और धन वर्षा होती रहे तो सबसे पहले उठते ही बासी झाड़ू लगाएं।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Home: वास्तु के इन नियमों का पालन करने से घर में होगी धन वर्षा, नेगेटिव एनर्जी होगी दूर

- विज्ञापन -

2 सूर्य दर्शन करें

सूर्य दर्शन को वास्तु में बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सुबह नहाकर तांबे के लौटे से सूर्य भगवान् को जल चढ़ाने से भाग्य उदय होता है। साथ ही सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न हो उस घर में वास करती है। सूर्य भगवान को भाग्य का देवता माना जाता है।

3 नमक का पोछा लगाएं

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि यदि रोजाना घर में नमक का पोछा लगाने से वास्तु दोष दूर होता है। और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। अगर आप भी अपने घर से वास्तु दोष को दूर करना चाहते हैं तो अपने घर में नमक का पोछा लगाएं।

4  तुलसी की पूजा करें

हिंदूधर्म में तुलसी का बड़ा महत्व होता है। हर घर में तुलसी का होना अनिवार्य माना जाता है। वास्तु में बताया गया है की यदि सुबह नहाकर मां तुलसी की पूजा की जाये और उन्हें जल चढ़ाया जाये तो इससे लक्ष्मी मां प्रसन्न होती हैं। मान्यता है की तुलसी में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी  का वास हॉट है। इसलिए अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो रोजाना तुलसी की पूजा करें।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Mirror: इन जगहों पर भूलकर भी न लगाएं शीशा, चमकती किस्मत पर लग सकता है ग्रहण  

5 माथे पर तिलक लगाएं

वास्तु में माना जाता है कि जो लोग रोजाना माथे पर तिलक लगते हैं उन लोगों का भाग्य उदय रहता है। और उन्हें सुकून किन प्राप्ति होती है। अगर आप भी चाहते हैं की आपका भाग्य चमके और उन्नति हो तो आप रोजाना अपने माथे पर तिलक जरूर लगाएं।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

 

Don't miss

108MP कैमरा वाले इस धाकड़ 5G फोन पर बंपर छूट, बैंक ऑफर भी उपलब्ध, जल्द खरीदें

OPPO Reno8T 5G: अगर आपका बजट 30 हजार रुपये है और एक धासू फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो आपके...

108MP कैमरा के साथ भारत में तहलका मचाने आ रहा OnePlus का धाकड़ 5G फोन, कीमत होगी 20,000 से कम

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: अगर आप दिग्गज टेक कंपनी वनप्ल का प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए...

Oneplus TV Y1S 40 inch मॉडल भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत?

Oneplus TV Y1S 40 inch: दिग्गज टेक कंपनी वनप्लस फरवरी 2021 में भारत में एक धांसू टीवी OnePlus TV Y1s को लॉन्च किया था।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version