Vaastu Tips: वास्तु शास्त्र में दिशा और दशा का बहुत महत्व होता है। इसमें बताया गया है कि कौन सी दिशा में कौन सा सामान रखना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि अगर सही दिशा में सामान रखा जाए तो शुभ फल की प्राप्ति होती है। आज हम आपको बताने जे रहे हैं कि किस दिशा में घर का कौन सा सामान रखना अशुभ माना जाता है।
वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में सुख समृद्धि आती है और पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है। अगर आप भी अपने घर में इन नियमों का पालन करेंगे तो घर में सुख-शांति का वास होगा। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार कौन सी चीज कहां नहीं रखनी चाहिए।
तिजोरी को न रखें इस दिशा में Vaastu Tips
घर की तिजोरी में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए इसे कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। आप इसे घर के दक्षिण-पश्चिमी कोने पर रखें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप जिस चीज में भी पैसे रखते हैं उसका दरवाजा भूल से दक्षिण दिशा या पश्चिम दिशा में खुलने वाला नहीं होनी चाहिए।
जल वाली मूर्ति या एक्वेरियम न रखें इस दिशा में
वास्तु के Vaastu Tips अनुसार घर या ऑफिस के दक्षिण दिशा में पानी की मूर्ति, तस्वीर या एक्वेरियम को नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा कनाने से घर की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है। और फिजूलखर्ची बढ़ती है।
पूजा घर न हो इस दिशा में Vaastu Tips
हर घर में पूजा घर जरूर होता है। लेकिन पूजा घर बनाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार माना जाता है कि दक्षिण दिशा में पूजा घर नहीं होना चाहिए। और न ही इस दिशा में भगवान की मूर्ति लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर की सुख शांति भंग होती है। आप अपने घर में शांति बनाए रखना चाहते हैं तो इस दिशा में भूलकर भी पूजा घर न बनवाएं।
बैडरूम न हो इस दिशा में Vaastu Tips
वास्तु में बताया गया है कि, दक्षिण दिशा में बेडरूम नहीं बनाना चाहिए। इससे आपकी नींद में बाधा आती है और पति-पत्नी के बीच के संबंधों में भी तनाव पैदा होता है। इसलिए कभी भी इस दिशा में बैडरूम नहीं बनवाना चाहिए।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें