TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Tips To Worship: देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए अर्पित करें उनकी पसंद के फूल, जानें इनके बारे में विस्तार से

Tips To Worship: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का बड़ा महत्व होता है। हर घर में किसी न किसी देव-देवता की पूजा की जाती है। जब भी घर में पूजा-पाठ हो तो फूल जरूर इस्तेमाल किए जाते हैं। क्योंकि ये परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है। जब भी कोई पूजा पाठ व मांगलिक कार्यक्रम […]

Tips To Worship: देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए अर्पित करें उनकी पसंद के फूल, जानें इनके बारे में विस्तार से
Tips To Worship: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का बड़ा महत्व होता है। हर घर में किसी न किसी देव-देवता की पूजा की जाती है। जब भी घर में पूजा-पाठ हो तो फूल जरूर इस्तेमाल किए जाते हैं। क्योंकि ये परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है। जब भी कोई पूजा पाठ व मांगलिक कार्यक्रम होता है फूल जरूर आते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि,धर्म शास्त्रों के अनुसार हर देवी देवता को अलग-अलग प्रकार के फूल अर्पित किए जाते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन से देवी देवता को कौन से फूल अर्पित करने से वो प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

भगवान गणेश को करें ये फूल अर्पित  Tips To Worship

जब भी कोई पूजा-पाठ होते हैं तो सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। दरअसल भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता कहा जाता है माना जाता है की भगवान गणेश जिस भक्त से प्रसन्न होते हैं उसके सभी दुखों को हर लेते हैं। इसलिए उन्हें 'विघ्न हर्ता' भी कहा जाता है। अगर आप भी भगवान गणेश को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें लाल रंग का गुड़हल का फूल अर्पित करें। इससे गणेश जी प्रसन्न हो जायेंगे और शुभ फल की प्राप्ति होगी। इसके अलावा, भगवान गणेश की पूजा में गुड़हल, चांदनी, चमेली और पारिजात के फूल भी अर्पित किए जा सकते हैं।

भगवान विष्णु को करें ये फूल अर्पित

वीरवार का दिन भगवान विष्णु को अर्पित होता है। इन्हें पालनहार भी कहा जाता है। बता दें कि भगवान विष्णु के सैकड़ों नाम हैं। जब भी आप श्रीहरि विष्णु की पूजा करते हैं तो उन्हें उनके प्रिय पुष्प अर्पित करने से वो जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। आपको बता दें कि भगवान विष्णु की पूजा में जूही, अशोक, चंपा, केतकी, वैजयंती के फूल अर्पित करने चाहिए।

मां दुर्गा को करें ये फूल अर्पित

मां दुर्गा शक्ति का रूप माना जाता है। उन्हें कई नमो से जाना जाता है। जिस भक्त पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है उसके सभी दुःख दूर हो जाते हैं। आपको बता दें कि उन्हें प्रसन्न करने के लिए आप लाल गुलाब और गुड़हल का फूल अर्पित करें। इससे वो जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं। इसके अलावा, मां दुर्गा को अपराजिता का फूल, चंपा, सफेद कमल और कुंद के फूल भी अर्पित किए जा सकते हैं।

भगवान शिव को करें ये फूल अर्पित

भोले बाबा को सबसे ज्यादा पूजा जाता है। इनकी पूजा करने वाले लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है। माना जाता है की भगवान शिव एक ऐसे देवता हैं जिन्हें मानना बहुत ही आसान होता है। इसलिए इन्हें भोले बाबा भी कहा जाता है। भगवान शिव की पूजा में धतूरे का फूल, धतूरा, नागकेसर, हरसिंगार और सफेद रंग के पुष्प अर्पित करना शुभ होता है। माना जाता है ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन की वैवाहिक समस्याएं खत्म होती हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.