Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Skin Care Exercise: चेहरे को रखना चाहते हैं  ‘Aging Free’ तो करें ये एक्सरसाइज मिलेगा मन चाहा ग्लो

Skin Care Exercise: एक्सरसाइज (Exercise) को सेहत के लिए बहुत जरूरी माना जाता हैं। दरअसल शरीर के हर अंग के लिए अलग एक्सरसाइज होती हैं, जो आपको फिट और हेल्दी रखती हैं। चेहरे को भी जवान, चमकदार और झुर्रियों तथा साइंस ऑफ एजिंग फ्री बनाने के लिए भी कई प्रकार की एक्सरसाइज होती हैं। जो […]

Face Exercise
Face Exercise

Skin Care Exercise: एक्सरसाइज (Exercise) को सेहत के लिए बहुत जरूरी माना जाता हैं। दरअसल शरीर के हर अंग के लिए अलग एक्सरसाइज होती हैं, जो आपको फिट और हेल्दी रखती हैं। चेहरे को भी जवान, चमकदार और झुर्रियों तथा साइंस ऑफ एजिंग फ्री बनाने के लिए भी कई प्रकार की एक्सरसाइज होती हैं। जो आपके चहरे को यंग और खूबसूरत बनाती हैं। आइये जानते हैं इन खास एक्सरसाइज के बारे में, जिन्हें आप कभी भी बड़े आराम से कर सकते हैं, और अपने चेहरे को ग्लोइंग बना सकते हैं।

आई एक्सरसाइज एक्सरसाइज

आई एक्सरसाइज करने के लिए आप अपनी भौहों को जितना हो सके ऊपर उठाएं और उंगलियों की मदद से लगभग पांच सेकंड के लिए होल्ड करके रखें। और फिर नार्मल पोजीशन में आ जाएं। यह एक्सरसाइज आपकी आंखों के आसपास आ रही झुर्रियों को दूर करके सुंदर बनाती हैं। आप इस एक्सरसाइज को 5-10 बार दोहराएं।

यह भी पढ़ें: Healthy Diet For Skin: स्किन टाइप के हिसाब से फॉलो करें डाइट प्लान, चमकेगी स्किन

फेस टेपिंग एक्सरसाइज

फेस टैपिंग ब्लड सर्कुलेशन के लिए बहुत एक्सरसाइज होती हैं। इससे स्किन लंबे समय तक यंग बनी रहती हैं। इसके लिए आप अपने माथे से शुरुआत करते हुए हल्के हाथों से अपने फेस पर टैप करें। फिर अपने गालों और जबड़े की ओर बढ़ें। अंत में अपनी हथेलियों को आपस में रगड़ कर अपने हाथों को अपने चेहरे पर रखें और फिर लंबी-लंबी गहरी सांस लें।

चिक लिफ्ट एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने आपके गाल पर पड़ने वाली झुर्रियके लिए सबसे पहले अपने होठों को बंद करें और अपने गालों को अपनी आंखों की तरफ खींचने की कोशिश करें। फिर धीरे-धीरे मुस्कुराते हुए अपने होठों के कोनों को ऊपर उठाएं और करीब 10 सेकंड तक इसी पोज में बने रहें। फिर नॉर्मल फेस करें और इसे 5-10 बार रिपीट करें। यह न केवल आपकी मांसपेशियों को फ्लेक्स करने में मदद करेगा बल्कि आपके मूड को भी हल्का करेगा।

यह भी पढ़ें: Skin Care: चाहते हैं ग्लोइंग स्किन, तो इस तरह करें चावल का इस्तेमाल

फिश फेस एक्सरसाइज

फिश फेस आसन आपके गालों और जबड़े को उभारने का एक शानदार तरीका है। इस एक्सरसाइज के लिए अपने होठों को धीरे से बंद करें और फिर अपने गालों को जितना हो सके अंदर की ओर खींचे, जिससे ‘फिश फेस’ जैसा लुक आए। करीब 15 सेकेंड तक इस मुद्रा में बने रहकर मुस्कुराने की कोशिश करें और फिर नार्मल पोजीशन में आ जाएं। इस एक्सरसाइज को आप  2 से 5 मिनट तक दोहराएं। इससे टोन्ड फेस मिलता है।

जॉलाइन रिस्टोरर एक्सरसाइज

ये तो आपको नाम से ही पता चल रहा होगा कि, यह एक्सरसाइज आपके जबड़े को टोन और मजबूत करने के लिए है। इस एक्सरसाइज के लिए, अपने अंगूठे को अपनी ठोड़ी के ठीक नीचे रखें, दोनों अंगूठों को हल्के से अपनी जॉलाइन तक ले जाएं। आप इसे 10 बार दोहरा सकते हैं।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 28, 2023 11:26 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.