TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

खुल गया Shilpa Shetty के टोन्ड फिगर का राज, पतली कमरिया के लिए करती हैं ये काम

Shilpa Shetty Fitnes secret: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन कही जाने वाली शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के परफेक्ट फीगर को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। टोन्ड बॉडी, पतली कमरिया की चाहत रखने वालों के लिए शिल्पा शेट्टी से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। सभी जानना चाहते हं कि एक्ट्रेस ऐसा किया करती हैं कि वो […]

Shilpa Shetty Fitnes secret: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन कही जाने वाली शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के परफेक्ट फीगर को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। टोन्ड बॉडी, पतली कमरिया की चाहत रखने वालों के लिए शिल्पा शेट्टी से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। सभी जानना चाहते हं कि एक्ट्रेस ऐसा किया करती हैं कि वो 48 की उम्र में भी इतनी यंग लगती हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो जान लें कि शिल्पा का फिटनेस और ब्यूटी सीक्रेट क्या है। यह भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी के पति का नहीं चला जादू, लाखों में सिमटी UT 69 की कमाई

घर का खाना खाती हैं शिल्पा  (Shilpa Shetty Fitnes secret)

शिल्पा शेट्टी के फिगर को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। इस टोन्ड फीगर के लिए एक्ट्रेस बाहर का खाना अवॉइड ही करती हैं। वो अधिकतर घर का ही खाना खाती हैं, हालांकि संडे को एक्ट्रेस मिठाइयां खाती हैं और जंक फूड का सेवन करती हैं। ऐसे में अगर आप भी शिल्पा की तरह टोन्ड फीगर चाहती हैं तो बाहर के खाने को टाटा बाय बोल दें।

गर्म पानी से करती हैं दिन की शुरूआत

शिल्पा शेट्टी का दिन सुबह 7 बजे से शुरू हो जाता है। अपने दिन की शुरूआत एक्ट्रेस गर्म पानी से करती हैं। आमतौर पर कहा जाता है कि खाली पेट योग करना चाहिए। लेकिन शिल्पा इस बात का खंडन करती हैं और कहती हैं कि आप चाय या गर्म पानी पीकर भी योग कर सकते हैं।

ब्रेकफास्ट में खाती हैं फाइबर युक्त फूड  (Shilpa Shetty Fitnes secret)

एक्ट्रेस नाश्ते में फाइबर युक्त नाश्ता जैसे म्युसली, ओट्स, बादाम, दूध, कद्दूकस किया हुआ सेब और ब्लूबेरिज खाती हैं। साथ ही दो अंडे और अवाकाडो भी खाती हैं। शिल्पा का कहना है कि कभी भी हमें नाश्ता स्किप नहीं करना चाहिए, इससे वजन बढ़ने के चांस रहते हैं।

दोपहर में खाती हैं हैवी खाना

शिल्पा शेट्टी लंच में हैवी खाना खाती हैं। उनके लंच में ब्राउन और व्हाइट राइस होता है। साथ में वो दाल, सब्जी या फिर चिकन करी और फिश भी खाती हैं। लेकिन वो दिन के खाने में 1 चम्मच देसी घी जरूर खाती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस रात में सिर्फ सलाद, या सूप ही पीती हैं।

खूबसूरती के लिए ये काम करती हैं  (Shilpa Shetty Fitnes secret)

शिल्पा का कहना है कि वो अपनी ब्यूटी को बरकरार रखने के लिए दो बड़े चम्मच नारियल का तेल मुंह में रखती हैं। जिससे यह ऑयल पुलिंग प्रोसीजर माउथ हाइजीन बनाए रखता है। इसके बाद एक्ट्रेस योग करती हैं। शिल्पा का कहना है कि वो योग वजन कम करने के लिए नहीं बल्कि अपने आपको फिट रखने के लिए करती हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.