Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Sarso Ka Saag-Makki Ki Roti Recipe: घर पर पंजाबी स्टाइल में बनाएं मक्के की रोटी-सरसों का साग, ये रही रेसिपी

Sarso Ka Saag-Makki Ki Roti Recipe: सरसों का साग और मक्की की रोटी (Sarso Ka Saag And Makki Ki Roti) का नाम सुनते ही इसे खाने का मन करता है। सरसों का साग और मक्की की रोटी पंजाब की ट्रेडिशनल डिश है लेकिन ये पूरे भारत में मिलती है। सर्दियों में इसे खाने का मजा […]

Sarso Ka Saag-Makki Ki Roti Recipe
Sarso Ka Saag-Makki Ki Roti Recipe

Sarso Ka Saag-Makki Ki Roti Recipe: सरसों का साग और मक्की की रोटी (Sarso Ka Saag And Makki Ki Roti) का नाम सुनते ही इसे खाने का मन करता है। सरसों का साग और मक्की की रोटी पंजाब की ट्रेडिशनल डिश है लेकिन ये पूरे भारत में मिलती है। सर्दियों में इसे खाने का मजा ही अलग है। वैसे तो आज इसे मार्केट से भी खरीद कर खा सकते हैं लेकिन घर के देसी स्वाद की बात ही अलग होती है। वहीं आज हम आपको घर पर सरसों का साग और मक्की की रोटी बनाने की आसान विधि।

सरसों का साग बनाने की सामग्री

सरसों के पत्ते 500 ग्राम
पालक 150 ग्राम, बथुआ सौ ग्राम
टमाटर 250 ग्राम
एक प्याज
4-5 लहसुन की कलियां
2-3 हरी मिर्च
अदरक दो इंच का टुकड़ा
सरसों का तेल दो चम्मच
हींग दो चुटकी
जीरा आधा चम्मच
हल्दी पाउडर
देसी घी दो चम्मच
मक्के का आटा एक चौथाई कप
लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
गुड़ छोटा टुकड़ा

सरसों का साग बनाने का तरीका

सरसों का साग बुनाने के लिए सबसे पहले सरसों और हरे पत्ते को धो ले।
इसके बाद आप सरसों और हरे पत्ते को उबाल लें।
और फिर सारे पत्तों को एक जगह रख लें और काट लें।
अब कूकर में सारे पत्तों को डालें और एक कप पानी डालकर गैस पर रख दें।
एक दो सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें।

और पढ़िएChoco Lava Cake Recipe: बिना ओवन और बिना अंडे के इस तरह बनाए चोको लावा केक

तड़का लगाने का तरीका

तड़का लगाने से पहले मसाले को तैयार कर लें।
मिक्सी में प्याज, टमाटर, हरी मिर्ची, लहसुन, अदरक को पीसकर पेस्ट बना लें।
अब कड़ाई को गैस पर रखें ओर तेल डालकर गर्म करें।
जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे मक्के के आटे को डालकर भून लें।
फिर इसे कटोरी में निकालकर अलग रख लें।
एक बार फिर तेल डाले और गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा डाले।
जब जीरा चटकाने लगे तब हल्दी पाउडर डाले।
इसी में प्याज और लहसुन का पेस्ट डालकर डाल दें।
लेकिन आप ध्यान रखे इसे तब तक भूनना है जब तक तेल ना छोड़ दें।
अब तड़के वाली कड़ाई में इन पत्तों को मिला ले और गुड़ डाल दे।
इसमें अब आप नमक डाले और 6 मिनट तक पकने दे।

मक्की की रोटी बनाने के लिए सामग्री

कॉर्न फ्लोर – 2 कप
मक्खन – 1 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

और पढ़िएCoconut Ladoo: मिठाई खाने के शौकीन ट्राई करें नारियल के लड्डू, जानें विधि

मक्की की रोटी बनाने की विधि

मक्की की रोटी बनाना बेहद आसान है। इसे हम आटे की रोटी की ही तरह बनाते हैं। आपको सबसे पहले एक बर्तन में मक्की का आटा डाल लें और इसमें हल्का नमक डाल दें। इसके बाद गुनगुना पानी लें और आटे में थोड़ा-थोड़ा कर डालते जाएं और मक्की का सख्त आटा गूंथ लें। इसके बाद आटे को कपड़े से ढककर आधे घंटे के लिए रख दें।

अब मक्की के आटे को फिर से गूथें और इस आटे की गोल-गोल लोइयां बना लें।
एक तवा ले, उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
अब आटे की एक लोई लेकर उसे छोटी रोटी की तरह बेल लें।
जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर मक्की की रोटी डालें और उसे पकाएं।
कुछ देर बार रोटी पलटें और उसे दूसरी तरफ से भी सेक लें।
अब रोटी को खुली आंच पर दोनों तरफ से पकाएं और उतार लें।

यहाँ पढ़िए – लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

First published on: Dec 06, 2022 03:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.