Samudrik Shastra: महिलाओं के शरीर पर ये निशान माने जाते हैं गुडलक, होती हैं लक्ष्मी का रूप
Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में हमारे भविष्य के बारे में पता चलता है। जिस प्रकार कुंडली देखकर इंसान के भविष्य का पता चलता है उसी प्रकार सामुद्रिक शास्त्र में इंसान के शरीर की बनावट और चिन्हों के आधार पर उनके भविष्य के बारे में बताया जाता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहें हैं कि,आज हम आपको कुछ ऐसे तिल, निशान आदि के बारे में बताएंगे जिनका महिलाओं या लड़कियों के शरीर पर होना उन्हें बेहद लकी और धनवान बनाता है। कहा जाता है जिन महिलाओं के शरीर पर ऐसे निशान होते हैं वो मां लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं। तो चलिए जानते हैं महिलाओं के शरीर में पाए जाने वाले कुछ खास तरह के निशान के बारे में।
पैर के तलवों पर शंख के निशान Samudrik Shastra
सामुद्रिक शास्त्र Samudrik Shastra के अनुसार जिन महिलाओं के पैरों के तलवों पर शंख, कमल या चक्र बना हो तो वह महिला बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। ऐसी महिलाएं अपने परिवार का नाम तो रोशन करती ही हैं साथ ही समाज में मान-सम्मान पाती हैं।
पैर का अंगूठा गोल होना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं के पैर का अंगूठा गोल और चौड़ा होता है वह महिला बहुत लकी होती हैं। कहा जाता है कि ऐसी महिलाएं जिस घर में जाती हैं वह घर धन-दौलत और खुशियों से भर जाता है।
लंबी गर्दन वाली महिलाएं
कहा गया है जिन महिलाओं की गर्दन लंबी होती है ऐसी महिलाएं बहुत भाग्यशाली होती हैं। ये अपने जीवन में खूब मान-सम्मान पाती हैं, उन्हें खूब लोकप्रियता, शोहरत हासिल होती है। शादी के बाद वह जिस घर में भी जाती हैं वह घर भी सुख-सौभाग्य से भर जाता है।
लंबी उंगलियां होना Samudrik Shastra
जिन महिलाओं के हाथ की उंगलियां लंबी होती हैं ऐसी महिलाएं पति से खूब प्रेम करती हैं। ये अपने पति के लिए बेहद लकी साबित होती हैं। इनके पति नौकरी-व्यापार में खूब तरक्की पाते हैं। ऐसी महिलाओं के जीवन में किसी भी प्रकार की कमी या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।
माथे पर त्रिशूल का निशान Samudrik Shastra
जिन महिलाओं के माथे पर त्रिशूल का निशान बना हों ऐसी महिलाएं अपने जीवन में बेशुमार धन-दौलत पाती है। ये जहां भी जाती हैं सुख समृद्धि और खुशहाली उनके साथ होता है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.