TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Stuffed Paratha: सर्दियों में ट्राई करें ये 5 भरवां पराठा, खाकर आ जाएगा मजा

Stuffed Paratha: भारत में पराठे की ढेरों वैरायटी देखने को मिलती हैं और हर नॉर्थ इंडियन के दिल में पराठे के लिए एक खास जगह होती है। प्लेन पराठे से लेकर विभिन्न मौसमी सब्जियों से पराठे तैयार किए जाते हैं। अधिकतर घरों में रोजाना नाश्ते में पराठा खाया जाता है। ऐसे में सर्दियों में गरमा […]

Stuffed Paratha: सर्दियों में ट्राई करें ये 5 भरवां पराठा, खाकर आ जाएगा मजा
Stuffed Paratha: भारत में पराठे की ढेरों वैरायटी देखने को मिलती हैं और हर नॉर्थ इंडियन के दिल में पराठे के लिए एक खास जगह होती है। प्लेन पराठे से लेकर विभिन्न मौसमी सब्जियों से पराठे तैयार किए जाते हैं। अधिकतर घरों में रोजाना नाश्ते में पराठा खाया जाता है। ऐसे में सर्दियों में गरमा गरम पराठे खाने का मजा ही कुछ और होता है। रायता और हरी चटनी के साथ अगर मूली, मेथी, गोभी आदि के पराठे मिल जाएं तो दिन बना जाता है। अगर आप हर दिन अलग-अलग पराठे का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है। हम आपको नीचे 5 अलग-अलग पराठों की रेसिपी बता रहे हैं जिसे आप मजे से ठंड के मौसम में बना कर खा सकते हैं।

गोभी का पराठा

सर्दियों में नॉर्थ इंडिया में विशेष रूप से गोभी के पराठे बनाए जाते हैं। इस विशेष भरवां पराठे को बनाने की विधि अन्य भरवां पराठों की तरह ही है। फूलगोभी को आलू,प्याज,धनिया और मसालों के साथ मिलाकर इसकी स्टफिंग की जाती है। आप इसे टमाटर सॉस या धनिया सॉस और थोड़े से मक्खन के साथ परोस सकते हैं। और पढ़िएMasala Pasta Recipe: स्नैक्स में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल मसाला पास्ता, खाकर आ जाएगा मजा

मेथी पराठा

मेथी पराठा न केवल स्वादिष्ट पराठा में से एक है,बल्कि एक पौष्टिक गुणों के लिए भी जाना जाता है। अपने कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण, आपके पराठे में मौजूद मेथी रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करने के अलावा मेथी के पराठा से आपको आयरन,कैल्शियम और पोटेशियम जैसे स्रोत मिलते हैं। आप इसे टमाटर सॉस और थोड़े से मक्खन के साथ खा सकते हैं।

पालक पराठा

पालक एक खास सब्जी है जो सर्दियों के मौसम में खाने के लिए लाजवाब है। यह विटामिन ए,विटामिन सी,विटामिन के,आयरन,फोलेट और पोटेशियम सहित कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पालक को आप नाश्ते की सूची में जोड़ना एक अच्छा विकल्प होगा। इसलिए  सर्दी के मौसम में पालक के पराठे जरूर बनाएं।  इसे थोड़े से मक्खन और एक कटोरी दही के साथ परोसें।

आलू का पराठा

आलू के परांठे हर भारतीय घर का एक मुख्य हिस्सा होते हैं जो गेहूं के आटे,मसालों और उबले हुए आलू से बने होते हैं। ये स्वादिष्ट भरवां पराठों में से एक होता हैं जिन्हें कभी भी खाया जा सकता है। इस पराठे का मजा लेने के लिये इसे टोमैटो सॉस,अचार या दही के साथ आनंद ले सकते हैं। और पढ़िएPalak Dal Khichdi Recipe: लंच में ऐसे बनाएं पालक दाल खिचड़ी, स्वाद चखकर कहेंगे वाह!

मूली पराठा

सर्दियों में बाजारों में मूली काफी ज्यादा मात्रा मिलती है।यह न केवल सर्दियों के सलाद के लिए एक अच्छी है, बल्कि इससे आप अलग-अलग व्यंजन भी बना सकते हैं। आप मूली को विभिन्न प्रकार की सब्जियों के साथ मिलाकर पराठों में इस्तेमाल कर सकता हैं। आप चाहें तो कुछ कटी हुई धनिया पत्ती और कुछ लाल मिर्च भी डाल सकते हैं। इसे थोड़े से मक्खन और एक कटोरी दही के साथ परोसें। यहाँ पढ़िए - लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.