Rules Of Vastu Shastra: रसोई में रखी ये चीजें बन सकती हैं दुर्भाग्य का कारण, आज ही निकाल फेंके बाहर, वरना हो जाएंगे कंगाल
Rules Of Vastu Shastra: रसोई में रखी ये चीजें बन सकती हैं दुर्भाग्य का कारण, आज ही निकाल फेंके बाहर, वरना हो जाएंगे कंगाल
Rules Of Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। इसमें हर चीज की सही दिशा और दशा के बारे में बताया गया है। वास्तु में ऐसी अनेक बातों के बारे में बताया गया है जो हमारे जीवन से जुडी हुई हैं। किचन हर घर का अहम हिस्सा होता है। उससे जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जिन्हें जानकर भी नजरअंदाज कर देते हैं और कई बार भूलकर गलती हो जाती है। लेकिन ये गलती चाहे जैसे भी हो बहुत बड़ी हानि का कारण बनती हैं
दरअसल किचन में रखी हर चीज का वास्तु से बहुत गहरा संबंध होता है। यदि हर चीज सही दिशा और दशा में रखी जाए तो पॉजिटिव एनर्जी आती है। आज के आर्टिकल में हम किचन से जुड़ी कुछ अहम बातें बताने जा रहे हैं जो आपके जीवन को बदलकर रख सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
जला हुआ तवा न करें इस्तेमाल Rules Of Vastu Shastra
बता दें कि, वास्तु शास्त्र Vastu Shastra में जिस पर रोटी बनाई जाती है उस तवे को समृद्धि का मुख्य कारण माना जाता है।ऐसे में इसमें तवे से जुड़े कुछ खास नियम का जिक्र किया गया है जो आपकी किस्मत बदल सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि रोटी बनाने के लिए हमेशा साफ सुथरे और समतल तवे का इस्तेमाल करना चाहिए। कभी भी जले हुए या टेढ़े मेढ़े तवे का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा तवा आपके घर में दरिद्रता का कारण बन सकता है।
टूटे हुए चकले-बेलन से न बनाएं रोटी
चकला-बेलन हर रसोई का अहम हिस्सा होआ है। इससे जुड़े कुछ नियम हैं जिन्हे हर महिला को फॉलो करना चाहिए। दरअसल महिलाएं कई बार घर में चकला का इस्तेमाल करते समय ध्यान नहीं देती हैं कि ये समतल है या नहीं। कई बार चकला या तो टुटा हुआ होता है या उसका पैर निकला हुआ होता है। लेकिन फिर भी महिलाएं उसे नजरअंदाज करते हुए उसका इस्तेमाल करती हैं। बता दें कि, बेडौल चकले-बेलन का इस्तेमाल करने से धन की हानि होती है और आप दरिद्र हो सकते हैं।
टूटे हुए बर्तन न करें इस्तेमाल
अक्सर देखा जाता है की कई लोग टूटे हुए बर्तन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वास्तु की दृष्टि से ये बहुत अशुभ होता है। इससे धन की हानि होती है और साथ ही आपके स्वास्थ पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसे बर्तन दुर्भाग्य का कारण बनते हैं। इसलिए अगर आपके घर में भी टूटे हुए बर्तन हैं तो उन्हें आज ही अपनी रसोई से बाहर कर दें।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.