-विज्ञापन-

Rules Of Samudrik Shastra: अगर फड़क रहे हैं आपके शरीर के ये अंग, तो इशारा है शुभ समाचार का, जानें विस्तार से

Rules Of Samudrik Shastra: शरीर के अंगों के फड़कने से हमारे निजी जीवन पर बहुत असर पड़ता है। कुछ अंग फड़कना शुभ समाचार का संकेत होता है तो कुछ अशुभ समाचार का।

Rules Of Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में हमारे अंगों से सम्बंधित कई चीजों के बारे में बताया गया है। जिसका सीधा संबंध हमारे भविष्य और वर्तमान से होता है। अक्सर आपने देखा होगा की हमारे शरीर के कई अंग फड़कते हैं जैसे आंख, गाल, माथा आदि। लेकिन कई बार हम इन चीजों पर ध्यान नहीं देते। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में हमारे शरीर के अंगों के फड़कने से हमारे जीवन पर कुछ न कुछ असर जरूर पड़ता है। आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

क्या होता है अंग फड़कना Rules Of Samudrik Shastra:

कई बार हम फील करते हैं कि हमारे शरीर के कुछ अंगों में हलचल सी महसूस होती है। अपने आप भी वो हल्के हिलने लगते हैं उसे ही अंग फड़कना कहते हैं।

कौन से अंग फड़कने से क्या होता है Rules Of Samudrik Shastra:

आंखें फड़कना

अक्सर हम लोगों की आंख फड़कने लगती है। कई लोग इसे आम बात समझकर टाल देते हैं। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में आंख फड़कने का अर्थ निजी जिंदगी से जोड़ा जाता है। बता दें कि, स्त्री और पुरुष की आंखों के फड़कने के अलग अलग अर्थ होते हैं। लिंग के आधार पर आंख फड़कने शुभ और अशुभ संकेत मिलते हैं। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए 8 को प्रकाशित होने वाला आर्टिकल पढ़ें।

माथा फड़कना 

माथा फड़कने का हमारे जीवन में बहुत असर पड़ता है। बता दें कि, यदि किसी व्यक्ति का माथा फड़कता है तो इसका मतलब होता है कि उसे भौतिक सुखों की प्राप्ति होने वाली है। जान लें कि इससे आपको ये संकेत मिलता है की बहुत ही जल्द जमीन या मकान का लाभ प्राप्त हो सकता है। अगर सिर के आगे का भाग फड़कता है तो इसका मतलब होता है कि आपको नौकरी में पदोन्नति मिलेगी और मान सम्मान की प्राप्ति होगी।

गले का फड़कना

सामुद्रिक शास्त्र (Samudrik Shastra) के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के गले में हलचल सी महसूस हो या वो फड़क रहा हो तो समझ लें की ये आने वाले कल के लिए शुभ संकेत है। कह सकते हैं की भविष्य में आपको कुछ शुभ समाचार मिलने वाला है।

दाई हथेली का फड़कना

बता दें कि, समुद्रीतक शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की दाई हथेली फड़कती है तो यह शुभ माना जाता है इससे आपको कहीं से धन का लाभ प्राप्त हो सकता है। इसलिए जब भी आपकी दाई हथेली फड़के तो आप खुश हो जाएं और धन आगमन का इंतजार करें।

बाईं हथेली फड़कना

कई बार हमारी बाईं हथेली फड़कने लगती है। लेकिन आपको बता दें कि बाईं हथेली फड़कना अशुभ माना जाता है। इससे कोई न कोई बुरा समाचार मिलने का दर भी रहता है और धन हानि भी होती है। कोई न कोई फिजूल खर्च आ जाता है जिसकी उम्मीद भी नहीं होती।

दाएं पैर पैर के तलवे फड़कना

यदि आपको कभी अपने दाएं पैर के तलवे में फड़कन या हलचल महसूस हो, तो सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार इसे सामाजिक मान-सम्मान में हानि का संकेत माना जाता है।

बाएं पैर के तलवे में फड़कना

वहीं बाएं पैर के तलवे में फड़कना संकेत माना जाता है कि निकट भविष्य में यात्रा करने का मौका मिलने वाला है। ऐसे में आप अपनी पैकिंग तैयार रखें और घूमने के लिए तैयार रहें।

दोनों भौहों के बीचों-बीच में फड़कना

अगर आपके माथे का केंद्र बिंदु यानी भौहों के मध्य में यदि हलचल महसूस होती है। तो ये इशारा है कि आपके आने वाले जीवन में खुशियां और सुख के दिन आने वाले हैं।

Latest

Don't miss

Allergy Problem: धूल मिट्टी की एलर्जी से चाहिए छुटकारा ? घर में मौजूद ये सिरका है इसका हल

Allergy Problem: कई बार मौसम बदलने के साथ एलर्जी हो जाती है। इस वजह से बार-बार छींक आना, ज्यादा खांसी होना जैसी कई समस्या...

Krishna Mukerjee Honeymoon: कृष्णा मुखर्जी का हनीमून वीडियो वायरल, देख फैंस बोले ये आधी……..

Krishna Mukerjee Honeymoon Video: टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड चिराग बाटलीवाला से हाल ही में शादी की है। वहीं अब...

Kanya Puja Special Gifts: मां दुर्गा के नन्हें रूपों को Gift करें ये चीजें, दिल हो जाएगा बाग बाग

Kanya Puja Special Gifts: इन दिनों चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। इस दौरान भक्त मां दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here