TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Rules of Samudra Shastra: शरीर में मौजूद ये निशान बताते हैं आपका व्यवहार, जानें क्या कहता है नियम

Rules of Samudra Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में इंसान के शरीर की बनावट के आधार पर उनके भविष्य के बारे में बताया जाता है। वैसे तो इंसान के शरीर पर कई निशान मौजूद होते हैं, लेकिन हमें पता नहीं होता की कौन सा निशान का क्या मतलब होता है। दरअसल सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हमारे शरीर […]

Rules of Samudra Shastra: शरीर में मौजूद ये निशान बताते हैं आपका व्यवहार, जानें क्या कहता है नियम
Rules of Samudra Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में इंसान के शरीर की बनावट के आधार पर उनके भविष्य के बारे में बताया जाता है। वैसे तो इंसान के शरीर पर कई निशान मौजूद होते हैं, लेकिन हमें पता नहीं होता की कौन सा निशान का क्या मतलब होता है। दरअसल सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हमारे शरीर पर मौजूद हर निशान का कोई न कोई मतलब जरूर होता है। आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से व्यक्ति के शरीर पर मौजूद कुछ निशानों और बनावट के आधार पर उसके व्यवहार और भविष्य के बारे में बताने जा रहे हैं। जानें विस्तार से।

महिलाओं की हथेली के बीच में तिल होता है शुभ

सामुद्रिक शास्त्र (Samudra Shastra) के अनुसार ऐसी महिलाओं को भाग्यशाली माना जाता है जिसके बाएं हाथ की हथेली के बीच में तिल, ध्वजा, मछली, वीणा, चक्र या कमल जैसी आकृतियां बनी होती है। ऐसी महिलाएं कभी अच्छे स्वभाव की होती हैं, और उन्हें कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

चौड़ी छाती वाले पुरुष होते हैं किस्मत के धनी

बता दें कि जिस व्यक्ति की छाती चौड़ी, नाक लंबी और नाभि गहरी होती है, उसको कम उम्र में ही अपार सफलता मिल जाती है। साथ ही वो बहुत ही लकी होते हैं, वो जो भी सपने देखते हैं वो सभी पुरे होते हैं। इसके अलावा ऐसे लोगों के पास कई प्रॉपर्टियां होती हैं और वह अपने परिवार को सुखी रखता है।

पैर में ये निशान वाले होते हैं अच्छे शासक

अगर हम पैर के निशान की बात करें तो जिन लोगों के पैर के तलवे में अंकुश, कुंडल या चक्र का निशान होता है किस्मत के धनी होते हैं। उन्हें एक अच्छा शासक, बड़ा व्यापारी, अधिकारी या राजनेता बनने का सौभाग्य प्राप्त होता है।

छाती पर अधिक बाल वाले होते हैं संतोषी स्वभाव के

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, जिस व्यक्ति की छाती पर अधिक बाल होते हैं, वह संतोषी प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसे लोग ज्यादातर धनी ही होते हैं। या फिर इतना धन तो जरूर होता है कि वो अपनी जिंदगी को अच्छे से व्यतीत कर सकें।

जिनके हाथ में होती हैं 6 उंगली वाले वो होते हैं भाग्यशाली

वैसे तो सभी के हाथ में 5 उंगली ही होती हैं, लेकिन जिनके हाथ में 6 उंगली होती हैं वो बड़े ही भाग्यशाली होते हैं। बता दें कि ऐसे लोग किस्मत के बहुत तेज होते हैं, और हर क्षेत्र में लाभ कमाने के बारे में सोचते हैं। साथ ही 6 उंगली वाले लोग ईमानदार भी होते हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.