Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

Roti ke Vastu Niyam: घर की सुख शांति भंग हो गई है तो करें रोटी के ये उपाय, पितृ दोष भी होगा दूर  

Roti ke Vastu Niyam: हर घर में रसोई जरूर होती है। ये घर का बहुत ही अहम हिस्सा होता है जहां मां अन्नपूर्णा का वास होता है। वास्तु के अनुसार रसोई के कुछ  खास नियम होते हैं जो फॉलो न करने पर वास्तु दोष लगता है। जिस प्रकार रसोई से जुड़े वास्तु के नियम हमारी […]

Roti ke Vastu Niyam: घर की सुख शांति भंग हो गई है तो करें रोटी के ये उपाय, पितृ दोष भी होगा दूर  
Roti ke Vastu Niyam: घर की सुख शांति भंग हो गई है तो करें रोटी के ये उपाय, पितृ दोष भी होगा दूर  

Roti ke Vastu Niyam: हर घर में रसोई जरूर होती है। ये घर का बहुत ही अहम हिस्सा होता है जहां मां अन्नपूर्णा का वास होता है। वास्तु के अनुसार रसोई के कुछ  खास नियम होते हैं जो फॉलो न करने पर वास्तु दोष लगता है। जिस प्रकार रसोई से जुड़े वास्तु के नियम हमारी जिंदगी को प्रभावित करते हैं उसी प्रकार रोटी से कूड़े भी कुछ वास्तु नियम होते हैं जो हमारी जिंदगी में बहुत असर डालते हैं।

रोटी के बिना खाने की थाली अधूरी रहती है। लेकिन आपको पता है की रोटी से जुड़े कुछ टोटके हैं जो हमारी जिंदगी से कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं और कई परेशानियों का कारण भी बन सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो आपकी जिंदगी बदल सकते हैं।

और पढ़िए –

रोटी के कुछ खास टोटके

राहु दोष को दूर करने के लिए

जिन लोगों की कुंडली में राहु दोष होता है उनकी जिंदगी में बहुत सी परेशानियां रहती हैं। आप इसे दूर करने के लिए बासी रोटी पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिला दें। इससे राहु दोष दूर हो जाता है।

पितृ दोष को दूर करने के लिए

जिस जातक की कुंडली में पितृ दोष है, उन्हें अमावस्या के दिन दो रोटी और चावल की खीर बनाकर कौए को खिलानी चाहिए।

घर की शांति भंग हो गई है तो करें ये उपाय

कई लोगों के घर में गृह क्लेश रहता है। जिससे घर की शांति भंग हो जाती है। जो लोग घर के क्लेश से परेशान हैं उन्हें इससे मुक्ति के लिए    खाना बनाते समय पहली रोटी कुत्ते के लिए निकालनी चाहिए। इससे घर का क्लेश दूर हो जाता है।

और पढ़िए –

आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए करें ये उपाय

जिन लोगों के घर में आर्थिक तंगी है और मां लक्ष्मी नाराज हो गई है तो उनके लिए रोटी का उपाय बहुत काम का है। इसके लिए आप रोटी में चीनी डालकर चींटियों को खिलाएं। ऐसा करने से धन की कमी नहीं होती।

सुख-समृद्धि  बनाए रखने के लिए

अगर आप अपने घर में सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए कुछ करना चाहते हैं तो रोटी का उपाय बहुत काम का है। बता दें कि,इसके लिए आप जब भी रोटी बनाएं तो पहली रोटी गाय के लिए निकालें। और अपने हाथ से खिलाएं।  इससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और सभी तरफ खुश

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 11, 2023 06:18 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.