TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

Vastu Tips: मनी प्लांट के साथ इस पौधे को लगाने से घर में आती है सुख- समृद्धि, काम की बाधा होती है दूर

Vastu Tips: पौधे घर की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं। आजकल इंडोर प्लांट का बहुत ही ट्रेंड है जो वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ सुंदरता को बढ़ाने का भी काम करते हैं। कुछ पौधों को वास्तु के हिसाब से बहुत शुभ माना जाता है। मनी प्लांट को बहुत लकी माना जाता है। आज […]

Vastu Tips: पौधे घर की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं। आजकल इंडोर प्लांट का बहुत ही ट्रेंड है जो वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ सुंदरता को बढ़ाने का भी काम करते हैं। कुछ पौधों को वास्तु के हिसाब से बहुत शुभ माना जाता है। मनी प्लांट को बहुत लकी माना जाता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि ऐसा कौन सा प्लांट है जिसे मनी प्लांट के साथ लगाने से सुख समृद्धि से साथ-साथ धन वैभव की भी प्राप्ति होती है। अगर आप भी अपने घर में सुख शांति चाहते हैं तो आज ही अपने घर में इन पौधों को लगा लें ताकि आपके सारे दुख दूर हो जाएं और घर में सुख शांति का वातावरण हो। आइए जानते हैं इसके बारे में सब कुछ विस्तार से।

मनी प्लांट के साथ लगाएं स्पाइडर प्लांट Vastu Tips

ये तो सभी जानते हैं कि मनी प्लांट को की प्लांट माना जाता है। ये अधिकतर लोगों के घर में पाया जाता है, कहा जाता है कि इस प्लांट से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पौधे के साथ एक अन्य पौधे को लगाने से इसका असर चार गुना ज्यादा बढ़ जाता है। आप जानना चाहते होंगे कि वो कौन सा प्लांट है तो हम आपको बता दें कि इस पौधे का नाम स्पाइडर प्लांट है। एक्सपर्ट की माने तो, मनी प्लांट के साथ स्पाइडर का पौधा लगाना अति शुभ माना जाता है। पता हो कि स्पाइडर प्लांट को ज्योतिष, फेंगशुई में भाग्यशाली माना जाता है। अगर आप अपने घर में इन पौधों को लगाने जा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि दोनों पौधे को घर की उत्तर पूर्व या उत्तर पश्चिम दिशा में लगाना शुभ होगा।

कहां पर लगाना होगा शुभ Vastu Tips

अगर आप इन्हें अपने घर के अंदर लगाना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आप इसे स्टडी रूम या फिर बालकनी में लगाएं। इन दोनों पौधों को एक साथ लगाने से इग के लोगों के बीच में आपस में प्यार बना रहता है। अगर किसी के घर में तनाव का माहौल हो तो उनके घर के लिए भी ये शुभ होता है क्योंकि इससे तनाव दूर होता है और सुख शांति बनी रहती है। आप इन पौधों को अपने वर्किंग प्लेस पर भी लगा सकते हैं, इससे काम में आने वाली रुकावट दूर होती है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.