TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Pigeon Vastu Tips: घर में इस पक्षी का दिखना संकेत है सौभाग्य का, छप्पर फाड़ होती है धनवर्षा

Pigeon Vastu Tips: हमारी डेली लाइफ से जुड़ी हर चीज का वास्तु शास्त्र से गहरा संबंध होता है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो शुभ फल देती हैं, और कुछ चीजें हैं जिनका हमारी जिंदगी पर अशुभ असर पड़ता है। ऐसे ही कुछ पशु-पक्षियों का भी हमारी जिंदगी पर शुभ और अशुभ असर पड़ता है। […]

Pigeon Vastu Tips: हमारी डेली लाइफ से जुड़ी हर चीज का वास्तु शास्त्र से गहरा संबंध होता है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो शुभ फल देती हैं, और कुछ चीजें हैं जिनका हमारी जिंदगी पर अशुभ असर पड़ता है। ऐसे ही कुछ पशु-पक्षियों का भी हमारी जिंदगी पर शुभ और अशुभ असर पड़ता है। उन्हीं में से एक है कबूतर। कबूतर को शांतिप्रिय पक्षी माना जाता है। ये अक्सर घर में और उसके आसपास नजर आते रहते हैं। कई बार तो ये घरों के खिड़कियों या बालकनी में अपना बसेरा बना लेते हैं। कई लोगों को इस बात को लेकर शंका है कि इन्हें शुभ मानें या अशुभ। आज के आर्टिकल में हम आपको कबूतर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात के बारे में बताने जा रहे हैं।

पल-पल घर में नजर आए कबूतर तो होता है शुभ

वास्तुशास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर में कबूतर आते हैं तो ये शुभ संकेत है। कई बार आपने देखा होगा कि, आपके घर में पल-पल कबूतर दिख जाते हैं। ये कभी आपकी बालकनी में नजर आते हैं तो कभी आपके रोशनदान पर दिख जाते हैं। कबूतर का क्षण-प्रतिक्षण नजर आना संकेत है कि घर में मां लक्ष्मी का आगमन होने वाला है। जिससे घर की सारी दरिद्रता दूर हो जाएगी।

कबूतर का घर में घोंसला बनाना होता है अशुभ

वास्तुशास्त्र के अनुसार, अगर कबूतर आपके घर के किसी हिस्से में अपना घोंसला बना लेते हैं तो ये अशुभ संकेत है। कहा जाता है कि कबूतर का घर में बसेरा बनाना दुर्भाग्य और आर्थिक तंगी लेकर आता है। अगर आपके घर में कबूतर ने घोंसला बना लिया है तो उसे तुरंत हटा दें लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि, उसमें कबूतर ने अंडे दे रखे हों या उसमें उसके छोटे बच्चे हैं तो उनके बड़े होने के बाद ही घोंसला हटाएं। वरना इससे पाप लगता है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.