-विज्ञापन-

Pigeon Vastu Tips: घर में इस पक्षी का दिखना संकेत है सौभाग्य का, छप्पर फाड़ होती है धनवर्षा

Pigeon Vastu Tips: कबूतर को शुभ फल देने वाला पक्षी माना जाता है। मगर घर में इसका घोंसला अशुभ माना जाता है।

Pigeon Vastu Tips: हमारी डेली लाइफ से जुड़ी हर चीज का वास्तु शास्त्र से गहरा संबंध होता है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो शुभ फल देती हैं, और कुछ चीजें हैं जिनका हमारी जिंदगी पर अशुभ असर पड़ता है। ऐसे ही कुछ पशु-पक्षियों का भी हमारी जिंदगी पर शुभ और अशुभ असर पड़ता है।

उन्हीं में से एक है कबूतर। कबूतर को शांतिप्रिय पक्षी माना जाता है। ये अक्सर घर में और उसके आसपास नजर आते रहते हैं। कई बार तो ये घरों के खिड़कियों या बालकनी में अपना बसेरा बना लेते हैं। कई लोगों को इस बात को लेकर शंका है कि इन्हें शुभ मानें या अशुभ। आज के आर्टिकल में हम आपको कबूतर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात के बारे में बताने जा रहे हैं।

पल-पल घर में नजर आए कबूतर तो होता है शुभ

वास्तुशास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर में कबूतर आते हैं तो ये शुभ संकेत है। कई बार आपने देखा होगा कि, आपके घर में पल-पल कबूतर दिख जाते हैं। ये कभी आपकी बालकनी में नजर आते हैं तो कभी आपके रोशनदान पर दिख जाते हैं। कबूतर का क्षण-प्रतिक्षण नजर आना संकेत है कि घर में मां लक्ष्मी का आगमन होने वाला है। जिससे घर की सारी दरिद्रता दूर हो जाएगी।

कबूतर का घर में घोंसला बनाना होता है अशुभ

वास्तुशास्त्र के अनुसार, अगर कबूतर आपके घर के किसी हिस्से में अपना घोंसला बना लेते हैं तो ये अशुभ संकेत है। कहा जाता है कि कबूतर का घर में बसेरा बनाना दुर्भाग्य और आर्थिक तंगी लेकर आता है। अगर आपके घर में कबूतर ने घोंसला बना लिया है तो उसे तुरंत हटा दें लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि, उसमें कबूतर ने अंडे दे रखे हों या उसमें उसके छोटे बच्चे हैं तो उनके बड़े होने के बाद ही घोंसला हटाएं। वरना इससे पाप लगता है।

Latest

Don't miss

Kajal Aggarwal Looks: हर ओकेजन के लिए परफेक्ट हैं काजल अग्रवाल का एलिगेंट लुक, देखें तस्वीरें

Kajal Aggarwal Looks: साउथ की फेमस एक्ट्रेस काजल अग्रवाल अपनी एक्टिंग के साथ अपनी ब्यूटी के लिए भी चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस...

Side Effcts of Lemon: फायदा ही नहीं नुकसान भी दे सकता है नींबू, जानें इसके साइडइफेक्ट्स

Side Effcts of Lemon: खाने का स्वाद बढ़ाना हो तो नींबू का नाम सबसे पहले आता है। स्वाद ही नहीं बल्कि ये सेहत के...

ZHZB BO Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही फिल्म, चौथे दिन किया इतना कलेक्शन

ZHZB BO Collection Day 4: अभिनेता विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को लेकर फैंस में पहले से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here