TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Peacock Feather Remedies: घर को बचाना चाहते हैं बुरी नजर से, तो मोर पंख से करें ये उपाय

Peacock Feather Remedies: घर में हो रहे कलह-क्लेश के कारण कई बार आपस में बहुत ज्यादा मनमुटाव बढ़ जाता है। दरअसल वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में बताया गया है कि घर में होने वाली अशांति का कारण किसी की बुरी नजर लगना होता है। वास्तु के अनुसार नजर लगने से घर में नेगेटिव एनर्जी (Negative […]

Peacock Feather
Peacock Feather Remedies: घर में हो रहे कलह-क्लेश के कारण कई बार आपस में बहुत ज्यादा मनमुटाव बढ़ जाता है। दरअसल वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में बताया गया है कि घर में होने वाली अशांति का कारण किसी की बुरी नजर लगना होता है। वास्तु के अनुसार नजर लगने से घर में नेगेटिव एनर्जी (Negative Energy) आती है और लोगों में आपस में ही लड़ाई झगड़े होने लगते हैं और घर के लोग ज्यादा बीमार रहने लगते हैं। अगर किसी के घर में ऐसा कुछ हो रहा हो तो समझ लें की किसी की बुरी नजर ने आपके घर को प्रभावित कर दिया है। आइये आज हम आपको मोरपंख के ऐसे उपाय बताते हैं जो आपके घर को लगी हुई नजर के असर को दूर कर शांति लाता है।

जानें मोरपंख की खासियत

वास्तु में मोर पंख का बड़ा महत्व माना जाता है। दरअसल मोरपंख के ऊपर धूल मिटटी नहीं जमती। और इसके सुंदर से रंग पाजिटिविटी का एहसास दिलाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग मोरपंख को भगवान श्री कृष्ण से भी जोड़कर देखते हैं। क्योंकि श्री कृष्ण के मुकुट पर मोरपंख सजा रहता है। जिसकी वजह से लोगों को लगता है की यदि घर में मोर पंख लगा हो तो घर में श्री कृष्ण की कृपा बनी रहती है। यह भी पढ़ें:Vastu: इस दिशा की ओर मुंह करके कर रहे हैं भोजन, तो हो जाएं सावधान

मोरपंख को घर के मुख्य गेट पर लगाएं

वास्तु के अनुसार घर के मुख्य गेट से ही पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी घर के अंदर प्रवेश करती है। ऐसे में अगर किसी को अपने घर से बुरी नजर को दूर रखना है तो उसे गेट पर ही कुछ उपाय करने होंगे। बता दें कि वास्तु में मोर पंख का विशेष महत्व होता है। अगर आप अपने घर को बुरी नजर से बचाना चाहते हैं तो मुख्य गेट पर मोर पंख लगा दें। इससे घर के अंदर न तो नेगेटिव एनर्जी प्रवेश करेगी और न ही किसी की नजर आपके घर को लगेगी। इसके लिए आपको तीन मोर पंख लेने हैं और उससे गणेश जी की मूर्ति के पीछे 'ऊं द्वारपालाय नम: जाग्रय स्थापय स्वाहा' मंत्र लिखें। फिर उसके पीछे मोर पंख लगा दें। यह भी पढ़ें:Vastu Tips of Broom: वास्तु के अनुसार झाड़ू को घर की इस दिशा में रखने से लगता है वास्तु दोष, रहें सावधान

मोर पंख से पानी के छींटे मारें

अपने घर को बुरी नजर के प्रभाव से बचने के लिए आप नियमित रूप से पूजा करने के बाद पुरे घर में मोर पंख से पानी के छींटे मारें। इसके लिए आप एक लोटे में जल ले लें और फिर मोर पंख की सहायता से 'ऊं द्वारपालाय नम: जाग्रय स्थापय स्वाहा' बोलते हुए छींटे मारें। ऐसा करने से आपके घर को किसी की भी बुरी नजर नहीं लगेगी और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। अभी पढ़ें - लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.