TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

इस तरह बनाएंगे तो कभी नहीं फटेगा पराठा, जानें आसान ट्रिक्स

How To Make Paratha: पराठे नॉर्थ इंडिया में सबसे पसंदीदा नाश्ते में से एक हैं। आलू का पराठा, पनीर पराठा, गोभी पराठा, दाल पराठा और बहुत भी कई तरह के पराठे है जिसे नॉर्थ इंडिया वाले दही और अचार के साथ खाते हैं। ये जितना खाने में स्वादिष्ट होते हैं, उतना ही इससे बनाने में […]

इस तरह बनाएंगे तो कभी नहीं फटेगा पराठा, जानें आसान ट्रिक्स
How To Make Paratha: पराठे नॉर्थ इंडिया में सबसे पसंदीदा नाश्ते में से एक हैं। आलू का पराठा, पनीर पराठा, गोभी पराठा, दाल पराठा और बहुत भी कई तरह के पराठे है जिसे नॉर्थ इंडिया वाले दही और अचार के साथ खाते हैं। ये जितना खाने में स्वादिष्ट होते हैं, उतना ही इससे बनाने में भी मेहनत लगते हैं। इसे बनाना कोई आसान बात नहीं है क्योंकि इसके लिए सही तरीके की आवश्यकता होती है। सही तरीके से स्टाफिंग फिल करना और मुलायम पराठे बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी होता है। अगर आपको पराठे बहुत पसंद हैं लेकिन आप उन्हें सही तरीके से नहीं बना पा रहे हैं तो चिंता न करें। यहां हम आपको बिना फटे हुए नरम और फूले हुए पराठे बनाने के लिए कुछ टिप्स बता रहें। जिसे आप फॉलो बिना फटे नरम-नरम पराठे बना पाएंगे। और पढ़िएBesan Sheera Recipe: मीठा खाने की हो रही है क्रेविंग, तो फटाफट ऐसे बनाएं टेस्टी बेसन का शीरा

पराठे बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • आटा अच्छी तरह से गूंथ लें
नरम और फूला हुआ पराठा बनाने में सबसे पहला और महत्वपूर्ण कदम आटा अच्छी तरह से गूंधना है। आटे को इस्तेमाल करने से पहले छान लें और आटा गूथते समय गुनगुना पानी डालें। एक ही बार में सारा पानी न डालें क्योंकि इससे चीजें गड़बड़ हो जाएंगी। यदि आप सही मात्रा में पानी नहीं डालते हैं तो शायद आपके पराठे नरम न बन पाएं।
  • आटे को ढक दें
आटा तैयार होने के बाद,थोड़ा सा तेल लगाकर इसे मलमल के कपड़े से कम से कम 15-20 मिनट के लिए ढक कर रख दें। इससे आटा तेजी से फूलेगा और इसकी नमी बनाए रखने में मदद मिलेगी। ऐसा करने से आपको अच्छा परिणाम मिलेगा।
  • घी डालें
घी एक ऐसी सामग्री है जो किसी भी व्यंजन को कभी भी नुकसान नहीं पहुंचा सकती है। अपने पराठे में थोड़ा सा घी मिलाने से यह न केवल स्वादिष्ट बनता है बल्कि इससे पराठा खाने में काफी नरम और स्वादिष्ट लगेगा।
  • ओवर स्टफिंग न करें
पराठे में स्टफिंग करना सबसे जरूरी प्रोसेस है अगर यहां आप गलती करते  हैं तो पराठा चाहे जितना भी नरम बन जाएं खाने में मजा नहीं आएगा इसलिए स्टफिंग करते समय यह सुनिश्चित जरूर कर लें  कि स्टफिंग पराठा में सही मात्रा में भरें ताकि आटे से फिलिंग बाहर न आए और पराठा चकले पर चिपक न जाए। ध्यान रखें कि आटे की लोई को हमेशा थोड़ा बड़ा रोटी जितना बेलें और फिर उसमें स्टफिंग को न कम और न ज्यादा भरें।
  • आटे की डबल लेयरिंग कर बनाए पराठा
डबल लेयरिंग कर पराठा बनाना एक ऐसी ट्रिक है जो शायद ही किसी को पता होगा। ज्यादातर लोग सिंगल लेयरिंग पराठा बनाते हैं और उसमें अच्छे से स्टफिंग भी नहीं कर पाते वहीं अगर आप डबल लेयर कर पराठा बनाते हैं तो आप इसमें स्टफिंग भी ज्यादा कर सकेंगे और फिलिंग बाहर भी नहीं आएगी। इस तरीके को अगर आप अपनाते हैं तो इससे कभी भी पराठा भी नहीं फटेगा। और पढ़िएGajar Ka Halwa Recipe: इस तरह बनाएं गाजर का हलवा, उंगलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर नोट: एक बात और जिसका खास ध्यान रखना चाहिए की कभी भी आटे को गूंथने के तुरंत बाद इस्तेमाल में  नहीं लाना चाहिए। आप आटे को कम से कम 15-20 मिनट तक छोड़ दें। ऐसा करने से रोटी और पराठा दोनों फुले-फुले और सॉफ्ट बनते हैं।   यहाँ पढ़िए - लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.