TrendingKhatron ke khiladi 15

---Advertisement---

Suji ke French Fries: आलू नहीं अब बनाएं सूजी के टेस्टी और क्रंची फ्रेंच फ्राइज, भूल जाएंगे बाहर का टेस्ट

Suji ke French Fries: बच्चे हों या बड़े फ्रेंच फ्राइज सभी के फेवरेट होते हैं। जब भी हम लोग पिज्जा या बर्गर खाने जाते हैं या घर के लिए ऑर्डर करते हैं तो फ्रेंच फ्राइज जरूर मंगवाए जाते हैं। दरअसल घर पर मार्केट जैसे फ्रेंच फ्राइज बनाना थोड़ा मुश्किल होता है। मार्केट में मिलने वाले […]

Suji ke French Fries: बच्चे हों या बड़े फ्रेंच फ्राइज सभी के फेवरेट होते हैं। जब भी हम लोग पिज्जा या बर्गर खाने जाते हैं या घर के लिए ऑर्डर करते हैं तो फ्रेंच फ्राइज जरूर मंगवाए जाते हैं। दरअसल घर पर मार्केट जैसे फ्रेंच फ्राइज बनाना थोड़ा मुश्किल होता है। मार्केट में मिलने वाले फ्रेंच फ्राइज आलू के होते हैं ऐसे में जो डायबिटीज के पेशेंट हैं वो मन मारकर रह जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप आलू की जगह सूजी के फ्रेंच फ्राइज भी बना सकते हैं। जी हां आपने सही सुना, सूजी के फ्रेंच फ्राइज खाने में उतने ही टेस्टी लगते हैं जितने की आलू के, साथ ही ये बनाने में भी बहुत आसान होते हैं। आपको जब भी भूख लगे या आपका बच्चा फ्रेंच फ्राइज खाने की जिद्द करें तो आप झटपट ये बना और खिला सकते हैं। अगर आपके घर कोई आने वाला है तो आप उस टाइम भी चाय के साथ सर्व करने के लिए सूजी के फ्रेंच फ्राइज बना सकते हैं। आप इस बात को जान लें कि जब कोई ये वाले फ्रेंच फ्राइज एक बार खा लेगा तो बाजार में मिलने वाले फ्रेंच फ्राइज का टेस्ट भूल जाएगा। आइए जानते हैं कि आप अपने घर पर ये टेस्टी और हेल्दी फ्रेंच फ्राइज कैसे बना सकते हैं।

सूजी के फ्रेंच फ्राइज के लिए जरूरी सामान Suji ke French Fries

1 कप सूजी 1 छोटा चम्मच अजवाइन 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स 1 चम्मच ऑरेगेनो नमक स्वाद अनुसार तेल फ्राई करने के लिए

सूजी के फ्रेंच फ्राइज रेसिपी 

सूजी के फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें और उसे गर्म कर लें। अब सूजी को कुछ देर के लिए रोस्ट कर लें, इसके बाद आप इसमें पानी एड कर दें। इसके बाद आप इसमें नमक, ऑरेगैनो और चिल्ली फ्लेक्स भी एड कर दें और कुछ देर के लिए पका लें। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो आप इसमें 1 चम्मच तेल भी डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें। अब आप इस तैयार डो को किसी बड़े बर्तन में रख लें और ठंडा कर लें। जब ये ठंडा हो जाए तो आप बड़ी सी लोई बना लें, और बटर पेपर पर रखें। इसके बाद आप ऊपर से दूसरे बटर पेपर से कवर कर के इसकी मोटी सी रोटी बेल लें। अब फ्रेंच फ्राइज की तरह ही सूजी के स्लाइस काट लें। इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें, और उसमें कटे हुए फ्रेंच फ्राइज की डीप फ्राई कर लें। अब आप इन्हें पलटते हुए अच्छे से सेक लें, आपके फ्रेंच फ्राइज बनकर तैयार हैं। अब आप इन्हें केचप के साथ सर्व करें।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.