-विज्ञापन-

Suji ke French Fries: आलू नहीं अब बनाएं सूजी के टेस्टी और क्रंची फ्रेंच फ्राइज, भूल जाएंगे बाहर का टेस्ट

Suji ke French Fries: बच्चे हों या बड़े फ्रेंच फ्राइज सभी के फेवरेट होते हैं। आप आलू की जगह सूजी के फ्रेंच फ्राइज भी बना सकते हैं।

Suji ke French Fries: बच्चे हों या बड़े फ्रेंच फ्राइज सभी के फेवरेट होते हैं। जब भी हम लोग पिज्जा या बर्गर खाने जाते हैं या घर के लिए ऑर्डर करते हैं तो फ्रेंच फ्राइज जरूर मंगवाए जाते हैं। दरअसल घर पर मार्केट जैसे फ्रेंच फ्राइज बनाना थोड़ा मुश्किल होता है।

मार्केट में मिलने वाले फ्रेंच फ्राइज आलू के होते हैं ऐसे में जो डायबिटीज के पेशेंट हैं वो मन मारकर रह जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप आलू की जगह सूजी के फ्रेंच फ्राइज भी बना सकते हैं। जी हां आपने सही सुना, सूजी के फ्रेंच फ्राइज खाने में उतने ही टेस्टी लगते हैं जितने की आलू के, साथ ही ये बनाने में भी बहुत आसान होते हैं। आपको जब भी भूख लगे या आपका बच्चा फ्रेंच फ्राइज खाने की जिद्द करें तो आप झटपट ये बना और खिला सकते हैं।

अगर आपके घर कोई आने वाला है तो आप उस टाइम भी चाय के साथ सर्व करने के लिए सूजी के फ्रेंच फ्राइज बना सकते हैं। आप इस बात को जान लें कि जब कोई ये वाले फ्रेंच फ्राइज एक बार खा लेगा तो बाजार में मिलने वाले फ्रेंच फ्राइज का टेस्ट भूल जाएगा। आइए जानते हैं कि आप अपने घर पर ये टेस्टी और हेल्दी फ्रेंच फ्राइज कैसे बना सकते हैं।

सूजी के फ्रेंच फ्राइज के लिए जरूरी सामान Suji ke French Fries

1 कप सूजी
1 छोटा चम्मच अजवाइन
1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
1 चम्मच ऑरेगेनो
नमक स्वाद अनुसार
तेल फ्राई करने के लिए

सूजी के फ्रेंच फ्राइज रेसिपी 

सूजी के फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें और उसे गर्म कर लें।
अब सूजी को कुछ देर के लिए रोस्ट कर लें, इसके बाद आप इसमें पानी एड कर दें।
इसके बाद आप इसमें नमक, ऑरेगैनो और चिल्ली फ्लेक्स भी एड कर दें और कुछ देर के लिए पका लें।
जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो आप इसमें 1 चम्मच तेल भी डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें।
अब आप इस तैयार डो को किसी बड़े बर्तन में रख लें और ठंडा कर लें।
जब ये ठंडा हो जाए तो आप बड़ी सी लोई बना लें, और बटर पेपर पर रखें।
इसके बाद आप ऊपर से दूसरे बटर पेपर से कवर कर के इसकी मोटी सी रोटी बेल लें।
अब फ्रेंच फ्राइज की तरह ही सूजी के स्लाइस काट लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें, और उसमें कटे हुए फ्रेंच फ्राइज की डीप फ्राई कर लें।
अब आप इन्हें पलटते हुए अच्छे से सेक लें, आपके फ्रेंच फ्राइज बनकर तैयार हैं।
अब आप इन्हें केचप के साथ सर्व करें।

Latest

Don't miss

Dr. Suby Kakkar ने बताए गर्मी में स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी रखने के आसान उपाय, यहां जानें

Summer Skin Care: जून का महीना शुरू हो गया है, साथ ही गर्मी का कहर भी बढ़ गया है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है वैसे...

Redmi Note 12 5G की कीमत हुई कम, ऑफर्स जानकर आप भी कहेंगे- वाह जी-वाह!

Redmi Note 12 5G Price Cut: रेडमी नोट 12 5जी सीरीज को भारत में जनवरी 2023 में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में...

Gulab Jamun Recipe: मीठा खाने के हैं शौकीन? घर पर ऐसे बनाएं ब्रेड के परफेक्ट गुलाब जामुन, आसान है रेसिपी

Gulab Jamun Recipe: गुलाब जामुन (Gulab Jamun) का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। वैसे तो ये किसी भी हलवाई की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here