---विज्ञापन---

Nightmare Causes: क्या रात को आते हैं बुरे सपने? तो हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

Nightmare Causes: रात में सोते वक्त अक्सर कुछ लोगों को बुरे सपने आते हैं। जिस कारण वो काफी परेशान रहने लगते हैं कि आखिर क्यों उनको इतने बुरे सपनें आ रहे हैं, लेकिन यह समस्या ज्यादातर बच्चों के साथ देखने को मिलती है। जिस कारण बच्चें बेहद डर जाते हैं और रात में अकेले सोने […]

nightmare
आज हम आपको बताएगें कि आखिर क्यों आपको डरावने सपने आ रहे हैं।

Nightmare Causes: रात में सोते वक्त अक्सर कुछ लोगों को बुरे सपने आते हैं। जिस कारण वो काफी परेशान रहने लगते हैं कि आखिर क्यों उनको इतने बुरे सपनें आ रहे हैं, लेकिन यह समस्या ज्यादातर बच्चों के साथ देखने को मिलती है। जिस कारण बच्चें बेहद डर जाते हैं और रात में अकेले सोने से डरने लगते हैं। इसकी एक वजह ये भी है कि बच्चें अक्सर ऐसी बहुत सी बातों को अपने दिमाग में डाल लेते हैं। जो उनकी उम्र और सेहद के लिए सही नहीं होता जिसकी वजह से उन्हें बुरे सपने आने लगते हैं।

इसका एक और महत्वपुर्ण कारण यह भी हो सकता कि आप शारीरिक या मानसिक तोर से बीमार चल रहे हो या फिर आप पारिवारिक या निजी जिंदगी के कारण परेशान हैं। आपको बता दें, अक्सर डरावने सपने रात को आते हैं क्योंकि रात को सोते वक्त हम अपनी उन सारी चीजों के बारे सोचते हैं, जो हमने अपने पूरे दिन में किया हो या फिर वो जो हमारी निजी जिंदगी में परेशानी चल रही हो जिसकी वजह से रात में बार-बार नींद खुल जाती है। जिसे सुबह की नींद पूरी नहीं होती और च‍िड़च‍िड़ापन आ जाता है। आज हम आपको बताएगें कि आखिर क्यों आपको डरावने सपने आ रहे हैं।

ये है बुरे सपने आने की वजह

कई लोग ऐसे होते हैं जो कुछ चीजों को अपने दिमाग में आसानी से याद कर लेते हैं जो उनके दिमाग से निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर ऐसे लोग किसी घटना को होते देख लेते हैं तो वो घटना उनके दिमाग में घर बना लेती है। जिसके कारण बुरे सपने आने लगते हैं। वहीं आप अगर देर रात तक जागते हैं और डरावनी मूवी देखते समय आपको कुछ ऐसे सीन को देख लेते हैं जो आपको बहुत डरा देती है।

जिसके कारण आप रात में सही डंग से सो नहीं पाते और डर के अचानक उठ जाते हैं जिससे उनको गुस्सा आने लगता है। नींद ना आने की समस्या हद से ज्यादा टेंशन लेने से होती है। जिस कारण वो बीमार और थका महसूस करते हैं। पैरासोम्‍न‍िया के कारण बुरे सपने आने की समस्‍या शुरू हो जाती है। पैरासोम्‍न‍िया एक तरह का डिसऑर्डर होता है, जिसकी वजह से नींद ना आने कि परेशानी शुरू होती है।

इसका इलाज ऐसे करें

आप रात को सोने से पहले मेडिटेशन करें और गर्म दुध पीकर सोएं। ऐसा करने से नींद अच्छी आएगी और बुरे सपने आने कम हो जाएंगे। इसके अलावा आप शारीरिक और मानसिकतौर से फिट रहें और किसी भी प्रकार कि टेंशन न लें। एल्‍कोहॉल और कैफीन का ज्‍यादा सेवन कम करें। खास कर रात को सोने से पहले इससे आपकी हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। वहीं रात में सोने से पहले सेलफोन का इस्तेमाल ना करें और अपना एक टाईमटेबल बना लें। सही समय पर रोजाना सोएं।

First published on: Nov 19, 2022 03:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.