TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Navratri 2023 Special Food: इस बार नवरात्रि में ट्राई करें साबूदाना हलवा, खाने में होता है बड़ा टेस्टी

Navratri 2023 Special Food: नवरात्रि का पावन पर्व आने वाला है। इसमें लोग मां दुर्गा की भक्ति करते हैं और उपवास रखते हैं। दरअसल व्रत में बहुत कुछ खाने का ऑप्शन नहीं होता। ऐसे में लोगों को गिनी चुनी चीजों से ही काम चलाना पड़ता है। आपने साबूदाना की खीर तो कई बार खाई होगी […]

Navratri 2023 Special Food: इस बार नवरात्रि में ट्राई करें साबूदाना हलवा, खाने में होता है बड़ा टेस्टी
Navratri 2023 Special Food: नवरात्रि का पावन पर्व आने वाला है। इसमें लोग मां दुर्गा की भक्ति करते हैं और उपवास रखते हैं। दरअसल व्रत में बहुत कुछ खाने का ऑप्शन नहीं होता। ऐसे में लोगों को गिनी चुनी चीजों से ही काम चलाना पड़ता है। आपने साबूदाना की खीर तो कई बार खाई होगी लेकिन आज हम आपको साबूदाना का हलवा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। ये खाने में बहुत ही टेस्टी होता है और एनर्जी से भरपूर भी होता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की इजी रेसिपी।

साबूदाना हलवा बनाने के लिए सामग्री Navratri 2023 Special Food

1 कप साबूदाना 1/2 कप चीनी 4 बड़ी चम्मच घी 3-4 छोटी चम्मच 8-10 कटे हुए बादाम 8-10 कटे हुए काजू थोड़ा सा दूध में भीगा हुआ केसर

साबूदाना हलवा बनाने की विधि

साबूदाना हलवा बनाने के लिए Navratri 2023 Special Food सबसे पहले आप साबूदाना को अच्छी तरह से धोकर करीब 1 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। जब ये अच्छे से भीग जाए तो आप इसके पानी को छान कर निकाल लें। अब एक पैन में घी डाल कर गर्म कर लें और इसमें साबूदाना को चलाते हुए मीडियम आंच पर भून लें। जब साबूदाना भुन जाए तो इसमें 2 कप पानी डालें और चलाते रहें। आप देखेंगे कि धीरे-धीरे साबूदाना पारदर्शी यानि पानी के जैसे ट्रांसपेरेंट होने लगेगा। आप इसे आपको मीडियम आंच पर तब तक पकने दें जब तक की ये अच्छे से सॉफ्ट न हो जाए। साबूदाना अच्छे से पक जाए तो आप इसमें केसर और चीनी डाल दें। अब आप इसे चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक की चीनी अच्छे से घुल न जाए। अब आप इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें। साथ में इलायची भी ऐड कर दें। अब इसे धीमी आंच पर 5 मिनट के लिए पकाएं, और उसके बाद गैस बंद कर दें। तैयार है आपका एनर्जी से भरपूर साबूदाना हलवा। इसे सर्व करें और वाहवाही लूटें।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.