---विज्ञापन---

Mental health tips: क्या आप भी हो रहे हैं मानसिक तनाव का शिकार, तो तुरंत अपनाएं ये 5 टिप्स

Mental health tips: हमारा जीवन अक्सर व्यस्त रहता है और तनाव से भरा रहता है। अच्छा मानसिक स्वास्थ्य आपके रोजमर्रा के जीवन में बहुत मायने रखता है क्योंकि इसमें शामिल ये है कि आप कैसे सोचते हैं, महसूस करते हैं और दूसरों के साथ कैसे बातचीत करते हैं। अच्छा मेंटल हेल्थ यह भी निर्धारित करता […]

mental health
आज हम आपको इस आर्टकिल में कुछ बातें बता रहें है जिसे अपना कर आप अपने मेंटल हेल्थ को सही कर सकते हैं।

Mental health tips: हमारा जीवन अक्सर व्यस्त रहता है और तनाव से भरा रहता है। अच्छा मानसिक स्वास्थ्य आपके रोजमर्रा के जीवन में बहुत मायने रखता है क्योंकि इसमें शामिल ये है कि आप कैसे सोचते हैं, महसूस करते हैं और दूसरों के साथ कैसे बातचीत करते हैं। अच्छा मेंटल हेल्थ यह भी निर्धारित करता है कि आप कठिन समय में खुद को कैसे संभालते हैं। जब आप अपने मन का ख्याल नहीं रखते हैं, तो चीजें खराब हो सकती हैं, जिससे आपके जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। तो आज हम आपको इस आर्टकिल में कुछ बातें बता रहें है जिसे अपना कर आप अपने मेंटल हेल्थ को सही कर सकते हैं।

1. पूरी नींद लें

मेंटल हेल्थ को सही रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह आपके शरीर को आराम देने और आपके दिमाग को रीसेट करने में मदद करता है। नींद आपके मूड को भी अच्छा रखता है। यदि आप 8 घंटे की भरपूर नींद नहीं लेते हैं तो आप चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे और इसके कारण आपके मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।

2. स्वस्थ खाओ और व्यायाम करो

स्वस्थ खानपान और व्यायाम करना एक हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जरूरी है। पोषक तत्वों से भरे स्वस्थ भोजन खाने से, आप अपना तनाव कम कर सकते हैं। व्यायाम और स्वस्थ खान-पान के साथ चलना चाहिए क्योंकि यह आपको अंदर टेंशन फ्री रखने में मदद करता है।

3. दूसरों के साथ समय बिताएं

सामाजिक संपर्क मानव होने का एक बहुत बड़ा हिस्सा है। इसलिए आपको अलग-अलग लोगों से मिलना-जुलना चाहिए। दूसरों के साथ समय बिताना चाहे वह परिवार या दोस्त हों, आपको तनावों से निपटने में मदद कर सकते हैं।

4. सुबह का मील मिस न करें

ब्रेकफास्ट मिस करना हमारे पूरे दिन को खराब कर सकता है। सुबह का नाश्ता हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। शारीरिक सेहत के साथ मानसिक सेहत के लिए भी ब्रेकफास्ट करना बेहद जरूरी है। यदि आप सुबह नाश्ता करते हैं, तो शरीर के साथ दिमाग भी जल्दी नहीं थकता है।

5. जरूरत से ज्यादा खाना

कई लोगों को जरूरत से ज्यादा खाने की आदत होती है। जिससे उनका वजन बढ़ने लगता है और वे मोटापे का शिकार हो जाते हैं। आपको बता दें कि ज्यादा वजन भी दिमागी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। मोटापा आपकी याददाश्त को कमजोर कर सकता है। इसलिए भूख से कम खाने की कोशिश करें, जिससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें।

First published on: Dec 03, 2022 12:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.