Vegetable Risotto Recipe: इटालियन खाने के शौकीन बनाएं वेजिटेबल रिसोतो, रहेंगे फिट

Vegetable Risotto Recipe: आज हम आपको इटालियन डिश वेजिटेबल रिसोतो (Vegetable Risotto) के बारे में बताएंगे, जिसे खाने से आप फिट रहेंगे।

Vegetable Risotto Recipe: आजकल लोगों को अपनी सेहत को देखकर खाना खाना पसंद करते हैं, जिससे वो एक दम फिट रहे और बीमारियों से दूर रहे। वहीं आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे जिसे खाने के बाद आप बार-बार खाना पसंद करेंगे और ये आपकी सेहत के लिए भी एक दम परफेक्ट है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। इस रेसिपी का नाम वेजीटेबल रिसोतो (Vegetable Risotto) है जो कि एक इटालियन डिश है।

जिन लोगों को इटालियन खाना पसंद है, वो इस रेसिपी को आसानी से खा सकते हैं। आजकल भारत में भी लोग खूब इटालियन डिश खाते है और इस डिश को आपको भी एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इसके बनाने की विधि। सबसे पहले आपको इसके लिए सामग्री लेनी होगी।

(Vegetable Risotto Ingredients) वेजिटेबल रिसोतो बनाने की सामग्री

इटैलियन रिसोतो राइस- 1 कप
ऑलिव ऑयल- 50 एमएल
प्याज- 1
शिमला मिर्च- 1
गाजर- 1
फ्रेंच बीन्स- 1
लहसुन- 4-5 कलिया
क्यूब्स में कटे हुए बटर- 40 ग्राम
परमेसन चीज- 50 ग्राम
फ्रेश क्रीम- 3 टेबल-स्पून
एवोकैडो प्यूरी- 1 टेबल स्‍पून
नींबू का रस- 1/2 टेबल स्‍पून
वेजिटेबल स्टॉक- आवश्यकतानुसार
नमक- स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
टोमेटो सॉस- 2 टेबल स्‍पून

- विज्ञापन -

(Vegetable Risotto) वेजिटेबल रिसोतो बनाने का तरीका

सबसे पहले प्‍याज को छोटे-छोटे आकार में काट लें।
इसके बाद लहसुन को कद्दूकस कर लें।
फिर शिमला मिर्च, गाजर और फ्रेंच बीन्स को काटकर उबाल लें।
इसके बाद अब उबले हुए वेजिटेबल स्टॉक को रख लें।
गैस पर एक नॉन-स्टिक पैन रखें और आंच धीमी कर दें।
इसमें ऑलिव ऑयल डालें और गर्म करें।
जब ऑलिव ऑयल गर्म हो जाएं तो इसमें प्याज और लहसुन डालकर फ्राई करें।
जब प्याज गल जाए, तो इसमें चावल को बिना धोए ही डालकर फ्राई करें।
थोड़ी देर फ्राई करने के बाद इसमें सब्जियों को मिलाएं।
अब इसमें नमक और मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
अब गर्म ओवन में 200°c के तापमान पर 10 मिनट तक बेक कर लें।
इसके बाद चावल को एक प्‍लेट में अच्छे से निकालकर सेट कर लें।

एवोकाडो की चटनी बनाने का तरीका

एवोकाडो की चटनी बनाने के लिए एवोकाडो को छीलकर बारीक पीस लें।
अब एवोकाडो में नींबू का रस और नमक मिलाएं।

अब आपका वेजिटेबल रिसोतो और एवोकाडो की चटनी बनकर पूरी तैयार है। इसे आप आसानी से बनाकर खा सकते हैं। इस इटालियन डिश को आज ही बनाकर ट्राई करें और घर में भी सभी को खिलाएं।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

 

Don't miss

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने रणबीर कपूर को कहा Skinny White Rat, बिना नाम लिए किया अटैक

Kangana Ranaut: अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर द्वारा भगवान...

Harley-Davidson X 440: लॉन्च से पहले सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल, जानें कीमत और फीचर्स 

Harley-Davidson: हार्ले-डेविडसन की पहली मेड इन इंडिया बाइक Harley-Davidson...

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने रणबीर कपूर को कहा Skinny White Rat, बिना नाम लिए किया अटैक

Kangana Ranaut: अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर द्वारा भगवान राम की भूमिका निभाने की खबरों के बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी...

Maitreyi Ramakrishnan: ‘नेवर हैव आई एवर’ स्टार मैत्रेयी रामकृष्णन ने सामी-सामी पर किया डांस, रश्मिका मंदाना ने किया कमेंट

Maitreyi Ramakrishnan: वेब सीरीज 'नेवर हैव आई एवर' स्टार मैत्रेयी रामकृष्णन ने 'पुष्पा: द राइज' के गाने फेमस गाने 'सामी सामी' पर जबरदस्त डांस...

Aaj Ke Baad Song Out: कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी का लेटेस्ट सॉन्ग ‘आज के बाद’ हुआ रिलीज

Aaj Ke Baad Song Out: साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' (Satyaprem Ki Katha) का लेटेस्ट सॉन्ग आज के बाद सोशल मीडिया पर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version