---विज्ञापन---

Tadka Aam Pickle Recipe: घर पर बनाएं तड़का आम अचार, थाली का बढ़ेगा दोगुना स्वाद

Tadka Aam Pickle Recipe: अचार खाना किसे पसंद नहीं है। अचार खाने से थाली का स्वाद बढ़ जाता है। आपने आम का अचार, गोभी का अचार, मूली का अचार, नींबू का अचार, मिर्ची का अचार, कंरौंदा का अचार, मिक्स अचार, आंवले का अचार तो खाया ही होगा। लेकिन आज हम आपको तड़का आम अचार के […]

Tadka Aam Pickle Recipe
Tadka Aam Pickle Recipe

Tadka Aam Pickle Recipe: अचार खाना किसे पसंद नहीं है। अचार खाने से थाली का स्वाद बढ़ जाता है। आपने आम का अचार, गोभी का अचार, मूली का अचार, नींबू का अचार, मिर्ची का अचार, कंरौंदा का अचार, मिक्स अचार, आंवले का अचार तो खाया ही होगा। लेकिन आज हम आपको तड़का आम अचार के बारे में बताएंगे जिसे खाकर आप बार-बार इसे खाना पसंद करेंगे और ये आपकी थाली का स्वाद दोगुना बढ़ा देगा। तो जानिए रेसिपी।

तड़का आम अचार बनानी की सामग्री 

कच्चे आम: 2
लाल मिर्च पाउडर :1 बड़ा चम्मच
हल्दी पाउडर: 1 बड़ा चम्मच
तिल या नारियल का तेल :2 बड़े चम्मच
नमक: एक बड़ा चम्मच
करी पत्ता: 10 से 12
राई: डेढ़ छोटा चम्मच
हींग: एक छोटा चम्मच

अभी पढ़ें –Gond Laddu Recipe: सर्दियों में ठण्ड से बचने के लिए रोज खाएं गोंद के लड्डू, बनाने में हैं बड़े आसान

तड़का आम अचार बनाने की विधि

सबसे पहले आप आम को अच्छे से धो लें।
इसके बाद छिलका समेत आम को टुकड़े में काट लें।
अब एक बर्तन में आम डालें और इसमें नमक, मिर्च और हल्दी डालकर मिलाएं।
इसके बाद अब एक तड़का पैन में तिल या नारियल का तेल गर्म करें।
अब इसमें राई करी पत्ता और हींग डाल दें।
ध्यान रहें, जब राई चटकने लगे तो इस तड़के को अचार में डाल दें।
जब अचार ठंडा हो जाए तो इसे साफ कांच की शीशी में भरकर फ्रिज में रखे।

अब आपको तड़का आम का अचार पूरी तरह से तैयार है। आपको बता दें, तड़का आम अचार 2 हफ्ते आराम से चल जाएगा। अभी आम खाने का समय नहीं हैं लेकिन आने वाले सीजन में आप आम के तड़के का अचार खा सकते हैं। ये घर का बना अचार है जिसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और ये आपकी थाली का स्वाद भी बढ़ा देता है। इसलिए आपको तड़का आम अचार रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए।

अभी पढ़ें –Green Chilli Benefits: हरि मिर्च खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, आज से खाने में करें शामिल

तड़का आम अचार (Tadka Aam Pickle) खाने में काफी लजीज होता है जिसे आप खाने के बाद बार-बार घर पर बनाना पसंद करेंगे। इसी के साथ आप घर में आने वाले महमानों को भी खाने में ये अचार खिला सकते है। इसलिए तड़का आम अचार को एक बार जरूर ट्राई करें। इसके खाने के बाद आप बाहर के अचार खाने का स्वाद भूलकर घर का ही अचार खाना पसंद करेंगे।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

 

First published on: Jan 10, 2023 12:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.