Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Litti Chokha Recipe: इस खास तरह से बनाएं लिट्टी चोखा, चाटते रह जाएंगे उंगलियां

Litti Chokha Recipe: लिट्टी चोखा (Litti Chokha) यूपी-बिहार के फेवरेट डिश है। इसका स्वाद इतना लजीज होता है कि लोग उंगलियां चाटते रह जाते है। कई लोग ऐसे है कि जो सिर्फ लिट्टी चोखा खाने के लिए यूपी-बिहार जाते है। वहीं आज हम आपको लिट्टी चोखा बनाने की रेसिपी बताएंगे जिसे आप आसानी से घर […]

Litti Chokha Recipe
Litti Chokha Recipe

Litti Chokha Recipe: लिट्टी चोखा (Litti Chokha) यूपी-बिहार के फेवरेट डिश है। इसका स्वाद इतना लजीज होता है कि लोग उंगलियां चाटते रह जाते है। कई लोग ऐसे है कि जो सिर्फ लिट्टी चोखा खाने के लिए यूपी-बिहार जाते है। वहीं आज हम आपको लिट्टी चोखा बनाने की रेसिपी बताएंगे जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते है और इसका स्वाद ले सकते हैं। इतना ही नहीं लिट्टी चोखे को आप घर में आएं महमानों को भी बनाकर खिला सकते हैं। चलिए जानते हैं है आखिर क्या है यूपी-बिहार के फेवरेट डिश लिट्टी चोखा बनाने की विधि।

चोखा बनाने के लिए सामग्री

2 टमाटर
1 बैंगन
2 लौंग लहसुन
छोटा चम्मच बारीक कटा अदरक
2 छोटे साइज की बारीक कटी हरी मिर्च
नमकीन
आधा चम्मच सरसों का तेल
1 लौंग कच्चे लहसुन
आधा प्याज बारीक काट लें
1 छोटा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ
दो बड़े चम्मच सरसों का तेल

और पढ़िएBesan Sheera Recipe: मीठा खाने की हो रही है क्रेविंग, तो फटाफट ऐसे बनाएं टेस्टी बेसन का शीरा

चोखा बनाने की विधि

चोखा बनाने के लिए आप सबसे पहले बैंगन को अच्छे से धोकर पोंछ लें। फिर बीच में 2-3 चीरा लगा दें। इसके अगर कीड़े होंगे तो निकल जाएंगे।बैं गन के ऊपर चारों तरफ हल्का ऑयल लगा देंगे फिर गैस पर हम बैंगन को भून ले। बैंगन जब पक जाए इसमें फिर चोखा बना लें। जब चोखा तैयार हो जाए तो इसे किनारे रख दे और लिट्टी बनाना शुरू कर दें।

और पढ़िएइस तरह बनाएंगे तो कभी नहीं फटेगा पराठा, जानें आसान ट्रिक्स

लिट्टी बनाने के लिए सामग्री-

2 कप गेहूं का आटा
आधा चम्मच नमक
2 चम्मच घी
आवश्यकतानुसार पानी

लिट्टी बनाने की विधि-

लिट्टी के लिए एक बर्तन में 2 कप गेहूं का आटा ले, आधा छोटा चम्मच नमक, 2 चम्मच घी, थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। आटे को किसी साफ कपड़े से ढककर 10 मिनिट के लिए रख दीजिए। 10 मिनट में आप सत्तू तैयार कर ले।

सत्तू बनाने के लिए सामग्री-

2 कप सत्तू
1 चम्मच बरीक कटा हुआ लहसुन
1 चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक
1 चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
1 बारीक कटा हुआ लहसुन
आधा बारीक कटा हुआ प्याज
आधा नींबू का रस
आधा छोटा चम्मच अजवाइन
आधा छोटा चम्मच कलौंजी
दो बड़े चम्मच सरसों का तेल

लिट्टी फिलिंग के लिए सत्तू करें तैयार :

सत्तू बनाने के लिए एक बड़ा बर्तन ले, उसमें 2 कप सत्तू डाले और फिर उसमें 1 चम्मच बरीक कटा हुआ लहसुन, 1 चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक, 2 बारीक कटी हरी मिर्च, 1 बाक कटा हुआ लहसुन, आधा बारीक कटा हुआ प्याज, आधा नींबू का रस, आधा छोटा चम्मच अजवाइन, आधा छोटा चम्मच कलौंजी, 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल डाले। इसी के साथ स्वादानुसार नमक डाले और फिर सबी सामग्री को मिला ले। इसके बाद लिट्टी बनाना शुरू करें।

लिट्टी बनाना शुरू करें:

सबसे पहले आटे की मीडियम साइज की लोई बनाए और इसमें सत्तू की स्टफिंग करना शुरू कर दें और फिर इसे गोल बना ले। दूसरी तरफ गैस पर कुकर रखें और कुकर के हल्का गर्म होते ही लिट्टी कुकर में डाल दें और ढक्कन से बंद कर दें। बीच-बीच में कुकर को देखते रहे जिससे लिट्टी पक जाए और फिर इसे निकालकर लिट्टी पर घी लगाए और चोखे के साथ सर्व करें। तो आज ही घर पर ट्राइ करें लिट्टी-चोखा और उठाएं लुफ्त।

यहाँ पढ़िए – लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 29, 2022 01:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.