TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Kuber Plant Tips: मनी प्लांट छोड़ लगाएं ये चमत्कारी पौधा, पैसों की होगी अपार वर्षा

Kuber Plant Tips: अक्सर लोग अपने घर में मनी प्लांट का पौधा ये सोचकर लगाते हैं कि इससे घर में धन वर्षा होगी। क्या आपको पता है कि मनी प्लांट के अलावा एक पौधा ऐसा भी है जो आपकी खाली तिजोरी को भरने का काम बखूबी करता है। इस पौधे का नाम है कुबेर का […]

Kuber Plant Tips: अक्सर लोग अपने घर में मनी प्लांट का पौधा ये सोचकर लगाते हैं कि इससे घर में धन वर्षा होगी। क्या आपको पता है कि मनी प्लांट के अलावा एक पौधा ऐसा भी है जो आपकी खाली तिजोरी को भरने का काम बखूबी करता है। इस पौधे का नाम है कुबेर का पौधा। ये पौधा पैसों को चुंबक की तरह खींचता है। इस पौधे को क्रसुला ओवाटा का पौधा और कई जगहों पर कुबेराक्षी का पौधा भी कहा जाता है। मान्यता है की जिस घर में मनीप्लान्ट का पौधा जितना ज्यादा फैलता है उस घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। परन्तु ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप मनीप्लान्ट की कितनी केयर करते हैं। अगर घर में मनी प्लांट पौधा ठीक से पनप नहीं पाता या पीला पड़ जाता है तो चिंता होने लगती है। माना जाता है कि मनी प्लांट सूखने पर कहा जाता है कि, मां लक्ष्मी रुष्ट हो गई है। आज हम आपको कुबेर के पौधे के ऐसे लाभ बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे,और आज ही अपने घर में इसे लगा लेंगे। अगर आप भी अपने घर में धन वर्षा चाहते हैं तो इस पौधे को अपने घर में लगा लें। कुबेर के पौधे को लेकर एक कहानी भी प्रचलित है। तो आइए जानते हैं इस पौधे की कहानी और लाभ।

कुबेर के पौधे के पीछे प्रचलित कहानी Kuber Plant Tips

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने इस पौधे को कुबेर देव को भेंट किया था। कुबेर को धन का देवता कहा जाता है। ऐसे में जब भगवान शिव ने वो पौधा कुबेर देवता को दिया तो तभी से इस पौधे का नाम भी कुबेर का पौधा पड़ गया।

कुबेर के पौधे के लाभ

  1. कुबेर के पौधे को पूर्व दिशा की ओर गमले में लगाने से भगवान शिव और कुबेर देवता प्रसन्न होते हैं। तथा उस घर पर हमेशा दोनों देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है।
2. जिस घर में नेगेटिव एनर्जी का वास होता है उस घर में हमेशा क्लेश बना रहता है। अगर आप अपने घर से नेगेटिव एनर्जी को बाहर करना चाहते हैं तो आज ही अपने घर में कुबेर का पौधा लगा लें। 3. घर में है वास्तु दोष तो कुबेर का पौधा लगाने से ये दूर होता है। वास्तु शास्त्र में इस पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है। जो लोग अपने घर के वास्तु दोष को बाहर का रास्ता दिखाना चाहते हैं तो आज ही अपने घर में कुबेर का पौधा लगा लें। 4. अगर आपके कारोबार में उन्नति नहीं हो रही और नुकसान हो रहा है तो अपने ऑफिस या काम वाली जगह पर कुबेर का पौधा लगा लें। यकीन मानिए इससे आपके कारोबार में दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होगी। इस पौधे को ऑफिस या व्यापार संस्थान में लगाने से कार्यक्षेत्र में चौगुनी तरक्की होती है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.