TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Kitchen Vastu Tips: बंद किस्मत का ताला खोल सकते हैं तवा और कढ़ाई, जान लें ये जरूरी बात

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में किचन का बहुत महत्व होता है। आपकी रसोई में रखी हर चीज का आपके जीवन को प्रभावित करती है। वास्तु में सभी की रसोई में रखे तवे और कढ़ाई  का बड़ा महत्व होता है। माना जाता है कि तवा और कढ़ाई राहु का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में इसके […]

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में किचन का बहुत महत्व होता है। आपकी रसोई में रखी हर चीज का आपके जीवन को प्रभावित करती है। वास्तु में सभी की रसोई में रखे तवे और कढ़ाई  का बड़ा महत्व होता है। माना जाता है कि तवा और कढ़ाई राहु का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में इसके नियम का पालन न करने पर घर और उसके सदस्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप अपने घर को इस कुप्रभाव से बचाना चाहते हैं तो हम आपको वास्तु के कुछ खास नियम बताने जा रहे हैं, जो आपके जीवन की कई परेशानियों का हल बन सकते हैं।

तवे और कढ़ाई से जुड़े खास वास्तु टिप्स Kitchen Vastu Tips

 1. तवा-कढ़ाई उल्टा न रखें

इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी तवे या कढ़ाई को इस्तेमाल करने के बाद उल्टा नहीं रखना चाहिए। इससे घर में राहु का प्रभाव बढ़ता है।

2. तवा-कढ़ाई दाईं तरफ रखें 

हमेशा तवा और कढ़ाई को अपनी रसोई में जहां खाना बनता है उसके दाएं तरफ में रखें। ऐसा करने से घर में बरकत आती है।

3. खाली तवा-कढ़ाई गैस पर न रखें 

अगर आप खाना बना रहे हैं तो ही उसे गैस पर रखें, खाली तवे और कढ़ाई को कभी भी खाना बनने के बाद खाली चूल्हे पर न रखें।

4. तवे पर पहले नमक डालें Kitchen Vastu Tips

आप जब सुबह रसोई में खाना बनाने जाएं तो सबसे पहले तवे को गरम करने के बाद उसपर रोज इस्तेमाल होने वाले नमक डालें, और इस बात का खास ध्यान रखें कि, उस नमक में कोई अन्य चीज जैसे हल्दी, मिर्च आदि न मिले हों। ऐसा करने से राहु दोष दूर होता है और घर में बरकत आती है।

5. तवे को जूठे बर्तनों के साथ

आपको पता हो कि तवा और कढ़ाई रसोई के सभी बर्तनों में सबसे ज्यादा पवित्र होते हैं। इसलिए जब भी आप बर्तन धो रहे हों तो तवा और कढ़ाई को सभी बर्तनों से अलग साफ करें। कभी भी जूठे बर्तनों के साथ उन्हें न साफ करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

6. तवे पर नींबू और नमक रगड़ें

बता दें कि जिस घर में चमकता हुआ तवा या कढ़ाई होते हैं, उस घर के लोगों की भी किस्मत के दरवाजे खुलते हैं। इसलिए रोटी बनाने के बाद जब तवा ठंडा हो जाए तब उस पर नींबू और नमक रगड़ें। इससे तवा चमकदार तो होगा ही आपकी किस्मत भी चमक जाएगी।

7. तवे को जोर से न खुरचें Kitchen Vastu Tips

कई लोग तवे या कढ़ाई को चमकाने के चक्कर में उन्हें तीखी चीज से खुरचते हैं। ऐसा करना बहुत ही अशुभ माना जाता है। अगर ये बर्तन ज्यादा गंदे हो गए हैं तो थोड़ी देर के लिए इन्हें भिगोकर रख दें।

8. छिपाकर रखें 

तवे को कभी भी खुले में न रखें। हमेशा इस्तेमाल करने के बाद इन्हें ऐसी जगह पर रखें जहां सबकी नजर न पड़े।

9. गर्म तवे पर पानी न डालें

कभी भी खाना बनाते समय गर्म तवे पर पानी न डालें, और न ही गर्म तवे पर छन्न करें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

10. गंदे तवे पर रोटी न बनाएं 

कभी भी गंदे तवे पर रोटी ना बनाएं, जब भी आप रोटी बनाने जा रहे हों तो पहले तवे को अच्छे से धो लें। जो लोग ऐसा नहीं करते उनके घर में नेगेटिव एनर्जी का वास होता है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.