Kitchen Vastu Tips: इस दिशा में रसोई होने से पड़ता है महिलाओं की सेहत पर बुरा असर, आपका किचन भी है यहां तो जान लें ये बात
Kitchen Vastu Tips: इस दिशा में रसोई होने से पड़ता है महिलाओं की सेहत पर बुरा असर, आपका किचन भी है यंहा तो जान लें ये बात
Kitchen Vastu Tips: रसोई हर घर का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। इसमें मां अन्नपूर्णा का वास होता है। वास्तु शास्त्र में माना जाता है की जब भी घर में रसोई बनाये तो दिशा और दशा का बहुत ध्यान रखें। दरअसल रसोई में वास्तु दोष हो तो इससे घर की सुख शांति भंग हो जाती है। और घर में कलह क्लेश का माहौल बना रहता है। और तो और गलत दिशा में रसोई होने से बच्चों के विवाह में भी अड़चन आती है।
साथ ही घर की रसोई में काम करने वाली महिलाओं के स्वस्थ पर भी बुरा असर पड़ता है। आज के आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं की घर की रसोई किस दिशा में और कैसी होनी चाहिए। साथ ही यदि रसोई में वास्तु दोष है तो उसे कैसे दूर करें।
कैसी हो आपके घर की रसोई Kitchen Vastu Tips
वास्तु (Vastu) के अनुसार घर की रसोई की सही दिशा दक्षिण-पूर्व (आग्नेय-कोण) दिशा में होना बहुत अच्छा होता है। बता दें कि, रसोई घर की रसोई यदि पश्चिम दिशा में हो तो ये बहुत बड़ा वास्तु दोष का कारण बन सकती है। इससे घर के लोगों को रोग, क्लेश होता है।
बता दें कि रसोई घर में चूल्हा दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) में रखना शुभ होता है। घर की महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब वो भोजन बनायें तो उनका मुख पूर्व दिशा की इससे उनकी सेहत ठीक रहती है। और मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।
जिन लोगों का फ्रिज रसोई में रखा हुआ होता हैं। उन लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए की उनका फ्रिज दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर रखा हो। इससे घर में सुख शांति बनी रहती है और वास्तु दोष भी दूर होता है।
घर की रसोई के वास्तु दोष दूर करने के उपाय Kitchen Vastu Tips
अगर आपका किचन वास्तु के अनुसार सही दिशा में नहीं है तो ऐसे में किचन की दक्षिण-पूर्व दिशा में एक लाल बल्ब लगा दें।
साथ ही इसे हमेशा जलन दें। माना जाता है की इससे वास्तु दोष दूर हो जाता है।
वास्तु के अनुसार रसोई के वास्तु दोष दूर करने के लिए उसकी दीवारों पर हल्के नारंगी रंग का पेंट कर दें। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है।
जिन लोगों के रसोई घर में वास्तु दोष होता है उन लोगों को अपने घर में स्वस्तिक और ॐ का चिन्ह बनवाना चाहिए। इससे वास्तु दोष दूर होता है और मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.