---विज्ञापन---

Kesar Pista Lassi: केसर पिस्ता लस्सी रग-रग में भर देगी कूलनेस, पीने वाला नहीं भूल पाएगा टेस्ट, मिनटों में होती है तैयार

Kesar Pista Lassi: गर्मी में गला तर करने के लिए लस्सी एक अच्छा ऑप्शन है। इसका नाम सुनते ही प्यास और भी तेज हो जाती है। लेकिन बात केसर पिस्ता लस्सी की हो तो मुंह में पानी आना लाजमी है। ये पीने में बहुत ही टेस्टी होती है, और सेहत के लिए लाभकारी भी। दही […]

Kesar Pista Lassi, Lassi Recipe, Healthy Drink, Summer Special Drink

Kesar Pista Lassi: गर्मी में गला तर करने के लिए लस्सी एक अच्छा ऑप्शन है। इसका नाम सुनते ही प्यास और भी तेज हो जाती है। लेकिन बात केसर पिस्ता लस्सी की हो तो मुंह में पानी आना लाजमी है। ये पीने में बहुत ही टेस्टी होती है, और सेहत के लिए लाभकारी भी। दही से तैयार होने वाली केसर पिस्ता लस्सी गर्मी में किसी वरदान से कम नहीं है।

अगर आप भी लू से बचना चाहते हैं और अपने आपको कूल रखना चाहते हैं तो केसर पिस्ता लस्सी का जरूर पिएं। आइए जानते हैं कि आप कैसे बनाएं केसर पिस्ता लस्सी।

केसर पिस्ता लस्सी बनाने के लिए सामग्री Kesar Pista Lassi

दही – 2 कटोरी
केसर धागे – 1 पिंच
पिस्ता कटे – 1 टेबल स्पून
काजू कटे – 1 टेबलस्पून
बादाम कटी – 1 टेबलस्पून
मीठा पीला रंग – 1 पिंच (वैकल्पिक)
चीनी – स्वादानुसार
आइस क्यूब्स – 4-5

केसर पिस्ता लस्सी बनाने की रेसिपी

गर्मी में गले को तर करने के लिए और ठंडक पाने के लिए केसर पिस्ता लस्सी सबसे बेस्ट है।
इसे बनाने के लिए सबसे पहले काजू, बादाम और पिस्ता के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
इसके बाद दही को एक बर्तन में डालकर मथनी की मदद से अच्छी तरह से मथ लें।
अगर आपके पास मथनी नहीं है तो आप मिक्सर में भी इसे फेंट सकते हैं।
इसके बाद दही में चीनी डालकर मिक्स होने तक ब्लेंड कर लें।
जब चीनी अच्छे से मिक्स हो जाए तो आप इसमें आइस क्यूब्स भी डाल दें।
अब इसमें थोड़े से काजू, बादाम, पिस्ता के टुकड़े और खाने वाला पीला रंग डालकर मिक्स कर लें।
अब सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड कर लें, जब मिश्रण स्मूथ हो जाए तो एक बड़े बर्तन में इस लस्सी को डाल दें।
अब केसर पिस्ता लस्सी में ऊपर से थोड़े काजू बादाम और पिस्ता को डालकर चम्मच की मदद से मिक्स कर दें।
इसके बाद सर्विंग गिलास में लस्सी डालें और ऊपर से काजू, पिस्ता और बादाम के टुकड़े से गार्निश कर लें।
अब आप इसमें दो-चार केसर के धागे भी डाल दें, आपकी टेस्टी और हेल्दी केसर पिस्ता लस्सी बनकर तैयार है।
अब आप इसे सर्व करें और गर्मी में ठंडक का एहसास पाएं।

First published on: May 20, 2023 08:13 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.