Janhvi Kapoor Diwali Look: दिवाली पार्टी में लगाना चाहते हैं चार-चांद, तो जाह्नवी कपूर के स्टाइल को करें फॉलो
Janhvi Kapoor
Janhvi Kapoor Diwali Look: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस है, जिनकी खूबसूरती के लोग दीवाने है। वहीं दिवाली का त्योहार है और इस खास पर्व पर अगर आप जाह्नवी कपूर जैसे दिखना चाहते हैं, या फिर आप उनके लुक को अपनाना चाहते हैं, तो आपको एक्ट्रेस का ये दिवाली लुक जरूर देखना चाहिए, जो कि बेहद ही शानदार है। एक्ट्रेस के लुक को फॉलो कर आप दिवाली पार्टी में आराम से जा जकती हैं।
लहंगे में ढाई कयामत
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) हाल ही में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में गई। इस दौरान वो ग्रीन लहंगे में नजर आई। आप देख सकते हैं कि उन्होंने शिमरी लहंगा पहना है और वो इस लुक में कयामत ढा रही है।
यहाँ पढ़िए - Diwali 2022: भूमि पेडनेकर से लें दिवाली फैशन गोल, लहंगे में ढा रहीं कहर
लहंगे का बैक डिजाइन
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के लहंगे का बैक डिजाइन काफी शानदार और क्लासी है। इस ब्रालेट में वो कमाल की लग रही हैं और ऐसे ही स्टाइल को आप भी दिवाली पर कैरी कर सकती है। एक्ट्रेस का लुक इनता शानदार लग रहा है कि उनपर से नजरें हटाना बेहद मुश्किल है।
सोशल मीडिया पर छाया लुक
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इस फोटो में आप उनका पूरा लहंगा देख सकते हैं। एक्ट्रेस कातिल अदाओं के साथ फोटो क्लिक करवा रही हैं और उनके चेहरे की मुस्कुराहट लोगो का दिल जीत रही है। जाह्नवी कपूर का ये लुक सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है।
लुक के साथ बालों को रखे खुला
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने बालों को खुला रखा है और नीचे से बालों को कर्ली किया है। वहीं एक्ट्रेस दिलकश अदाओं के साथ पोज देती हुई नजर आ रही है। इसी के साथ उन्होंने कानों में मैचिंग इयररिंग्स पहने हैं और उनका मेकअप कमाल का लग रहा है।
यहाँ पढ़िए - Diwali 2022 Look: अनन्या पांडे और रकुल प्रीत सिंह ने लहंगा पहन ढाया कहर, आपको कौन लगा बेस्ट?
इस अंदाज में भी पहन सकते हैं लहंगा
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के लुक को देखकर फैंस की सांसे थम गई है। अगर आपको लहंगा संभालने में बार-बार दिक्कत होती है तो आप जाह्नवी कपूर जैसे अपने लहंगे को कैरी कर सकते है और ये स्टाइल दिखने में भी क्लासी है।
पार्टी में लगाए चार-चांद
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का ये डिजाइनर लहंगा इस वक्त दिवाली पर काफी ट्रेंड कर रहा है। अगर आप परेशान है कि क्या पहने तो आप जाह्नवी कपूर के लुक को फॉलो करें और पार्टी में शामिल होकर लाइमलाइट चुरा है।
यहाँ पढ़िए - लाइफस्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.