-विज्ञापन-

International Women’s Day Theme 2023: इस साल महिला दिवस इस थीम और रंग के साथ मनाया जाएगा, जानें इसका इतिहास और महत्व

International Women's Day Theme 2023: हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। हर साल इस दिन के लिए खास थीम निर्धारित होती है।

International Women’s Day Theme 2023: महिला समाज का एक मजबूत स्तंभ है जो कई सारी जिम्मेदारियों को अपने कंधे पर लिए हुए है। पूरी दुनिया में महिलाओं की उपलब्धियों और उनके मान-सम्मान का जश्न मानाने के लिए हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाओं के लिए ये दिन बड़ा गर्व का होता है। इस खास दिन को मनाने के पीछे मकसद था कि महिलाओं की उपलब्धियों, जज्बे, हिम्मत, समर्पण और ऐतिहासिक यात्राओं को याद किया जा सके।

इस दिन को मानाने से ये ही सिद्ध हो गया कि आज के समय में महिला और पुरुष में कोई भेद नहीं है। आज के आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं इस साल की महिला दिवस की थीम, और उसके इतिहास के बारे में।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास

बता दें कि, 1908 में अमेरिका में मजदूर आंदोलन हुआ था। इस मजदूर आंदोलन में करीब 15 हजार महिलाएं शामिल हुई, जो न्यूयाॅर्क की सड़कों पर अपने अधिकारों की मांग के लिए उतरीं। उन कामकाजी महिलाओं की मांग थी कि उनकी नौकरी के घंटे कम किए जाएं और वेतनमान बढ़ाया जाए। इसके अलावा इस आंदोलन में महिलाओं को मतदान का अधिकार देने की भी मांग की गई। जब सरकार के कानों में कामकाजी महिलाओं की आंदोलन की आवाज पहुंची, तो एक साल बाद 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने महिला दिवस मनाने का एलान किया।

8 मार्च को क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

समाज में महिला वो स्तंभ है जो अपने कंधे पर कई सारी जिम्मेदारियों को लिए हुए है। घर की जिम्मेदारी हो या फिर बाहर की सभी में हर महिला निपूर्ण होती है। 8 मार्च को उनके इसी जज्बे और संघर्ष की सराहना के लिए महिला दिवस मनाया जाता है। बता दें कि इस दिन के लिए महिलाओं को खुद लड़ाई लड़नी पड़ी और इस लड़ाई के रिजल्ट के रूप में सबसे पहले उन्हें मतदान का अधिकार दिया गया।

वैसे तो ये खास दिन साल 1909 से मनाया जाता है लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा साल 1975 से संयुक्त राष्ट्र संघ ने की थी और तभी से हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जाता है। साथ ही साल 1996 से महिला दिवस को थीम के आधार पर मनाया जाने लगा। तब से हर साल महिला दिवस के मौके पर एक अलग थीम निर्धारित होती है।

2023 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम

साल 1996 से हर साल महिला दिवस को एक नै थीम के साथ मनाया जाता है। बता दें कि दुनियाभर के आधी आबादी यानि महिलाओं के सम्मान में मनाये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए हर साल एक विशेष थीम रखी जाती है। पता हो कि महिला दिवस की पहली थीम थी ‘जश्न और भविष्य के लिए योजनाएं’। तभी से हर साल नयी थीम के साथ इस दिन को मनाया जाता है। बता दें कि इस साल 2023 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘एम्ब्रेस इक्विटी’ (Embrace Equity)‘ है। वहीं इंटरनेशनल वीमेंस डे के रंग के रूप में बैंगनी ,सफ़ेद ,हरा रंग चुना गया है जिन्हें 1908 में ब्रिटेन की वीमेंस सोशल एंड पॉलिटिकल यूनियन (डब्ल्यूएसपीयू) ने तय किया था।

 

Latest

Don't miss

Priyanka Chahar Choudhary: प्रियंका चौधरी ने दिया मुंह तोड़ जवाब, अब्दु रोजिक-एमसी स्टैन की लड़ाई पर कह डाली ये बात

Priyanka Chahar Choudhary: एमसी स्टैन और अब्दु रोजिक की लड़ाई जग जाहिर हो चुकी है। पहले तो सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे थे...

Navratri Special: इस बार चना हलवा की ये रेसिपी ला देगी कन्याओं के मुंह में पानी

Navratri Special: नवरात्रि में नौ दिन तक मां दुर्गा की पूजा और उपवास के बाद अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन कर व्रत...

Netflix Gets Notice: माधुरी दीक्षित के खिलाफ ये बात कहना Big Bang Theory को पड़ा भारी, नेटफ्लिक्स को मिला लीगल नोटिस

Netflix Gets Notice: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Bollywood actress Madhuri Dixit) को धक धक गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। उनकी फैन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here