सेहत के लिए रामबाण है Molli ki Sabzi, इस तरह बनाएंगे तो ज्यादा लाभकारी होगी
सेहत के लिए रामबाण है मूली की सब्जी, इस तरह बनाएंगे तो ज्यादा लाभकारी होगी
Molli ki Sabzi ki recipe : सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में हर किसी के मन में खाने को लेकर सवाल आने लगते हैं। तो हम आपको बता दें कि मूली की सब्जी (Radish vegetable ) सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। इसके साथ ही इसे आप आसानी से बना सकते हैं। यहां हम आपको मूली की अच्छी सब्जी बनाना सिखाएंगे। नहीं..नहीं गलत सोच रहे हैं आप। हम मूली के पत्ते का नहीं बल्कि मूली के सफेद वाले हिस्से की सब्जी बनाना सिखाएंगे।
और पढ़िए –Health Tips: सर्दी में अखरोट क्यों खाना चाहिए…क्या फायदे हैं…जानें कब, कैसे और कितनी खाएं
सर्दी का समय है और बाजार में इन दिनों ताजी-ताजी मूली मिलते हैं। वैसे तो मूली के अचार, रायता भी स्वादिष्ट बनते हैं। लेकिन हम आपको यहां मूली की सब्जी की आसान रेसिपी (Molli ki Sabzi ki recipe) बनाना सिखाएंगे। तो आइये जानते हैं।
Molli ki Sabzi बनाने का तरीका
- सबसे पहले आपको मूली को अच्छे से धो लेनी है। इसके बाद इसका ऊपरी हिस्सा थोड़ा छील लें क्योंकि कई बार इसमें गंदगी फंसी रहती है। इसी के साथ, अगर आप चाहें तो इस रेसिपी में मूली के पत्ते भी मिला सकते हैं। पर ध्यान रहे कि वो भी अच्छे से साफ होने चाहिए।
- कई लोगों को मूली के पत्तों से गले में खुजली की समस्या होती है और अगर आपके साथ भी ऐसा है तो उन्हें अवॉइड करें।
- हम मूली को मैरीनेट करने के लिए एक कटोरी में बेसन, हल्दी-पाउडर और सभी सूखे मसाले एक चम्मच तेल के साथ अच्छी तरह से मिक्स करके अलग रख दें। ये मैरिनेशन मूली को फ्लेवर देने के काम आएगा।
- अब एक नॉन स्टिक पैन में थोड़ा तेल गर्म कर उसमें राई डालें। इसमें जीरा अवॉइड करें क्योंकि वो फ्लेवर को थोड़ा बिगाड़ देता है।
- जब राई चटकने लगे तो इसमें हींग और मूली डालकर थोड़ा सा सॉफ्ट होने तक पकाएं। अगर आप मूली के पत्ते भी इस्तेमाल कर रहे हैं तो वो मूली के थोड़ा सॉफ्ट होने के बाद ही मिलाएं।
- मूली को सॉफ्ट होने के लिए ढक्कन से ढक दें।
- अब जब ये आधी से ज्यादा पक जाए तो इसमें बेसन का मिक्सचर मिलाएं और कढ़ाई को ढक कर धीमी आंच पर पकाएं।
- इसे बीच-बीच में चलाना बिल्कुल न भूलें।
- अगर आपको लगे कि ये बहुत सूखी है तो थोड़ा पानी ऊपर से छिड़क सकते हैं।
Molli ki Sabzi बनाने से पहले ये सामग्री रख लें
1/2 कप कटी हुई मूली
2 कप कटे हुए मूली के पत्ते (ऑप्शनल)
1/2 कप बेसन (अगर सिर्फ मूली ले रही हैं तो थोड़ा कम बेसन इस्तेमाल करें)
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया-जीरा पाउडर
1/2 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
तेल जरूरत के अनुसार
1 छोटी चम्मच राई
2 चुटकी हींग
नमक स्वादानुसार
और पढ़िए –Makhan Malai Recipe: लखनऊ की फेमस मक्खन मलाई खाने के हैं दीवाने, तो जानें बनाने की ये आसान विधि
Molli ki Sabzi बनाने की विधि
- सबसे पहले मूली को छीलकर छोटा-छोटा काट लें।
- एक कटोरी में बेसन, 1 चम्मच तेल और सभी सूखे मसालों को एक साथ मिलाकर बैटर बना लें।
- अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई डालें। राई चटकने लगे तब हींग और मूली डालें।
- इसके बाद मूली के पत्ते मिलाएं और उनको भी नर्म होने तक पकाएं।
- अब बेसन के मिश्रण को ऊपर से डालें और इसे अच्छे से मिक्स करें।
- अब धीमी आंच पर इसे 5 मिनट तक पकाएं।
- इस सब्जी को गर्मागर्म परिवार के साथ खाएं।
यहाँ पढ़िए - लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.