TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

How To Make Natural Room Freshener: घर को चाहते हैं महकाना, तो बनाएं नेचुरल रूम फ्रेशनर

How To Make Natural Room Freshener: हर घर कुछ कहता है ये लाइन एक फेमस ऐड की हैं। लेकिन ये बात सौ फीसदी सच है कि हर घर और उसमें रहने वाले लोग अलग होते हैं। जो घर और घर के वातावरण पर बहुत असर डालते हैं। अक्सर आपने देखा होगा की कई घरों में […]

How To Make Natural Room Freshener: घर को चाहते हैं महकाना, तो बनाएं नेचुरल रूम फ्रेशनर
How To Make Natural Room Freshener: हर घर कुछ कहता है ये लाइन एक फेमस ऐड की हैं। लेकिन ये बात सौ फीसदी सच है कि हर घर और उसमें रहने वाले लोग अलग होते हैं। जो घर और घर के वातावरण पर बहुत असर डालते हैं। अक्सर आपने देखा होगा की कई घरों में से सीलन, या डस्ट की अजीब सी स्मेल आती है। जो इतनी तेज होती हैं की सिर चढ़ जाती हैं। ऐसे में अमरकेट में कई प्रकार के रूम फ्रेशनर मौजूद हैं जो खुशबु फ़ैलाने का काम बहुत अच्छे से करते हैं। लेकिन थोड़ी देर बाद ही इसकी खुशबू कहीं खो सी जाती है। ये सभी रूम फ्रेशनर बहुत कॉस्टली भी होते हैं। आज हम आपको घर में नेचुरल तरीके से रूम फ्रेशनर बनाने की विधि बताने जा रहे हैं जो आपके बहुत काम की है। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। तो आइए जानते हैं घर पर कैसे बनायें नेचुरल तरीके से रूम फ्रेशनर। और पढ़िए –

गुलाब के फूल से बनाएं रूम फ्रेशनर

गुलाब के फूल की खुशबू बहुत ही अच्छी होती है। ये सभी को पसंद आती है। कई लोगों के घर में पूजा के लिए फूल आते हैं। लेकिन लोग उन्हें बाद में फेंक देते हैं। अगर आपके घर में भी गुलाब के फूल आते हैं तो आप इनसे नेचुरल रूम फ्रेशनर बना सकते हैं। इसके लिए आप गुलाब की पत्तियों को गर्म पानी में उबाले। अब इसे ठंडा होने दें जब ये ठंडा हो जाए तो इसे स्प्रे बोलत में डाल दें। इसकी खुशबू काफी ज्यादा अच्छी होती हैं। आप चाहें तो अपने फेवरेट फूल का भी इसी तरह से नेचुरल रूम फ्रेशनर बना सकते हैं।

लौंग और दालचीनी से बनाएं रूम फ्रेशनर

लोन और दालचीनी एक तरह के मसाले होते हैं। जो सभी की रसोई में पाए जाते हैं। अगर आपके घर में सीलन की बदबू आती है तो आप इन दोनों के इस्तेमाल नेचुरल रूम फ्रेशनर भी बना सकते हैं। इसके लिए आप दोनों चीजों को अच्छे से पानी में उबाल लें। फिर इसे ठंडा कर लें। जब ये अच्छे से ठंडा हो जाए तो स्प्रे बोतल में डाल दें। अब इससे अपने घर में स्प्रे कर लें। यकीन मानिये की ये खुशबू सभी को आकर्षित कर लेगी। अभी पढ़ें - लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.