-विज्ञापन-

How To Make Besan Barfi: इस होली बनाएं टेस्टी बेसन बर्फी, खाने और खिलाने में आ जाएगा मजा, बहुत आसान है रेसिपी

How To Make Besan Barfi: बेसन की बर्फी खाने में बहुत ही अच्छी लगती है। ये बनाने में भी बहुत आसान हो होती है। आप होली पर इस बर्फी को बनाकर सबको खिला सकते हैं।

How To Make Besan Barfi: कोई भी तीज-त्योहार हो मिठाई जरूर बनाई जाती है। बहुत जल्द होली का त्योहार आने वाला है, जिसकी तयारी बहुत दिन पहले से होनी शुरू हो जाती है। मिठाई का नाम लें और बेसन बर्फी को भूल जाएं, ऐसा हो नहीं सकता। दरअसल बेसन बर्फी पारंपरिक मिठाई है जो लगभग सभी के घर में बनाई जाती है।

होली के त्योहार को सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं कहा जा सकता क्योंकि इस दिन कई प्रकार के पकवान और मिठाइयां बनते हैं। जो इस रंगों के त्योहार का मजा दोगुना कर देते हैं। ऐसे में बेसन की बर्फी बनाना भी एक अच्छा ऑप्शन होता है। इसकी खास बात ये है की आप इसे बहुत आसानी से और जल्दी बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं आसान तरीके से बेसन की बर्फी बनाने के विधि।

बेसन की बर्फी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री  How To Make Besan Barfi

बेसन – 3 कप
सूजी – 2 टेबलस्पून
देसी घी – 1 कप
केसरिया फूड कलर – 1 चुटकी
इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून
पिस्ता कतरन, या जो आपका फेवरेट ड्राई फ्रूट हो – आधा कप
चीनी – दो कप

बेसन की बर्फी बनाने की विधि

बेसन के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म कर लें।
इसके बाद गर्म घी में बेसन डाल दें और अच्छे से चलाते हुए भूनें।
जब ये हल्का ब्राउन हो जाये तो इसमें सूजी भी डाल दें, और अच्छे से चलाते हुए भूनें।
इस बात का ध्यान रखें की गैस की फ्लेम बहुत तेज न हो वरना बेसन और सूजी जल सकते हैं।
इन्हें तब तक भूनें जान तक की बेसन घी न छोड़ दें, आपको बता दें की इसे भूनने में करीब 20 मिनट लगते हैं।
जब बेसन अच्छे से भून जाये तो गैस बंद कर दें और उसे एक प्लेट में अलग निकाल लें।
अब आप चाशनी तैयार कर लें, इसके लिए डेढ़ कप पानी लें और उसमें चीनी डाल दें।

अब इसे तब तक पकाएं जब तक की एक तार की चाशनी तैयार न हो जाये।
जब आप चाशनी बना रहे हैं इसी समय एक चुटकी केसरिया रंग भी डाल दें।
जब चाशनी बनकर तैयार हो जाये तो उसमें भुना हुआ बेसन मिला दें।
अब इन्हे अच्छे से मिक्स कर लें और कुछ देर के लिए पका लें।
जब इसका टाइट मिश्रण तैयार हो जाये तो आप गैस बंद कर लें।
अब एक ट्रे या प्लेट में घी लगाकर मिश्रण को एकसार फैला दें।
अब इसे दो घंटे के लिए सेट होने दें और फिर अपने मनचाहे आकर में काट लें।
तैयार है आपकी टेस्टी बेसन की बर्फी, अब आप इसे खुद भी खाएं और सबको खिलाएं।

Latest

Don't miss

Priyanka Chopra With Malti Marie: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती मैरी की बेहद क्यूट फोटो, दिल हार बैठे फैंस

Priyanka Chopra With Malti Marie: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना जलवा बिखेर चुकी प्रियंका चोपड़ा पर सबकी निगाहें टिकी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा...

Priyanka Chahar Choudhary: प्रियंका चौधरी ने दिया मुंह तोड़ जवाब, अब्दु रोजिक-एमसी स्टैन की लड़ाई पर कह डाली ये बात

Priyanka Chahar Choudhary: एमसी स्टैन और अब्दु रोजिक की लड़ाई जग जाहिर हो चुकी है। पहले तो सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे थे...

Navratri Special: इस बार चना हलवा की ये रेसिपी ला देगी कन्याओं के मुंह में पानी

Navratri Special: नवरात्रि में नौ दिन तक मां दुर्गा की पूजा और उपवास के बाद अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन कर व्रत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here