-विज्ञापन-

Holi Vastu Tips: होली के दिन घर में लाएं ये पौधा, खुल जाएंगे किस्मत के द्वार, होगी दिन दूनी रात चौगुनी बरकत

Holi Vastu Tips: होली के दिन कई सारे ऐसी नियम होते हैं जो बहुत काम के होते हैं। वास्तु शास्त्र में भी होली के कुछ खास नियम बताए गए हैं। जो किस्मत बदल सकते हैं

Holi Vastu Tips: इस साल होली का त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा। हर साल होली चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को मनाई जाती है। वास्तु शास्त्र में होली के कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है जो जीवन की परेशानियों से छुटकारा दिला सकते हैं। ऐसे में आप इन खास टिप्स को अपनाकर कई तरह की आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। और उन ग्रह दोषों को भी दूर आकर सकते हैं जो परेशानी पैदा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन वास्तु टिप्स के बारे में विस्तार से।

सबसे पहले गणेश जी को लगाएं गुलाल

होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा। होल से एक दिन पहले शाम को होलिका दहन किया जाता है और फिरअगले दिन रंग गुलाल खेला जाता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी और को रंग गुलाल लगाने से पहले गणेश भगवान की पूजा करें। इससे घर के वास्तु दोष खत्म होते हैं।

बेडरूम में लगाएं राधा-कृष्ण कि फोटो

बता दें कि, वास्तु शास्त्र के अनुसार होली के दिन बेडरूम में राधा-कृष्ण की फोटो लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। इस बात का ध्यान रखें कि कमरे में फोटो लगाने के बाद उन्हें गुलाल और फूल जरूर अर्पित करें। इससे पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा।

मुख्य द्वार के बाहर लगाएं सूर्य देव का चित्र

वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर परिवार के किसी भी सदस्य की तरक्की में बाधा आ रही है तो होली के दिन मुख्य द्वार के बाहर ऊपर की तरफ सूर्य देव का चित्र लगा दें। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है। साथ ही कष्टों से छुटकारा मिलता है।

होली के दिन ये पौधा लगाएं

वास्तु के अनुसार होली के दिन घर पर तुलसी या मनी प्लांट का पौधा लाने से किस्मत बदल जाती है। धार्मिक मान्यता है कि ये दोनों पौधे घर में गुडलक लाते हैं। साथ ही, इन्हें घर में लगाने से ग्रह दोष भी खत्म होते हैं।

घर के आगे लगे ध्वज को होली के दिन बदलें

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के आगे या छत पर लगे हुए पुराने ध्वज को होली के दिन जरूर बदलें। बता दें कि घर पर लगा ध्वज परिवार में मान-सम्मान, सुख-समृद्धि लाता है। साथ ही घर के लोगों में प्यार बना रहता हैऔर सभी लोगों में आपस में तालमेल अच्छा होता है।

Latest

Don't miss

Kanya Puja Special Gifts: मां दुर्गा के नन्हें रूपों को Gift करें ये चीजें, दिल हो जाएगा बाग बाग

Kanya Puja Special Gifts: इन दिनों चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। इस दौरान भक्त मां दुर्गा के नौ अवतारों की पूजा...

Vivian Dsena: शादी से लेकर बेटी की खबरों पर विवियन डीसेन ने तोड़ी चुप्पी, बोले किसी को….

Vivian Dsena: टीवी एक्टर विवियन डीसेन पिछले कुछ वक्त से चर्चा में हैं। दरअसल विवियन डीसेन ने कुछ वक्त पहले गुपचुप अंदाज में शादी...

Priyanka Chopra: जब प्रियंका चोपड़ा ने खोला अपने Hollywood जाने का राज, खुद को रोक नहीं पाई Kangana Ranaut

Priyanka Chopra: बॉलीवुड में सबके दिलों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा इस समय हॉलीवुड का बड़ा नाम हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड ही...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here