Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Holi Special Malpua: मालपुआ से लगाएं होली में मीठे का तड़का, जानें इन्हें बनाने के आसान विधि  

Holi Special Malpua: होली के दिन कई प्रकार के पकवान बनाए व खाए जाते हैं। रंगों का त्योहार होली हर राज्य में अलग अंदाज में मनाया जाता है। इस दिन मीठा और नमकीन दोनों प्रकार की डिश बनाई जाती हैं। जैसे इस दिन गुजिया जरूर बनाई जाती है वैसे ही बिहार और यूपी साइड में […]

Holi Special Malpua: मालपुआ से लगाएं होली में मीठे का तड़का, जानें इन्हें बनाने के आसान विधि  
Holi Special Malpua: मालपुआ से लगाएं होली में मीठे का तड़का, जानें इन्हें बनाने के आसान विधि  

Holi Special Malpua: होली के दिन कई प्रकार के पकवान बनाए व खाए जाते हैं। रंगों का त्योहार होली हर राज्य में अलग अंदाज में मनाया जाता है। इस दिन मीठा और नमकीन दोनों प्रकार की डिश बनाई जाती हैं। जैसे इस दिन गुजिया जरूर बनाई जाती है वैसे ही बिहार और यूपी साइड में बिना मालपुआ के होली का रंग फीका ही रहता है। मालपुआ एक बहुत ही टेस्टी और फेमस डिश है जो बहुत ही पसंद की जाती है। ये बनाने में भी बहुत आसान होते हैं। अगर आप भी होली के रंग में मीठे का तड़का लगाना चाहते हैं तो इस विधि से बनाइए मीठे-मीठे मालपुआ।

मालपुआ बनाने के लिए आवश्यक सामग्री    Holi Special Malpua

आधा कप- मैदा
1 कप- सूजी
1 कप- पानी
5 से 5- पिस्ता
आधा चम्मच- बेकिंग पाउडर
आधा कप- फुल क्रीम दूध
तलने के लिए तेल

चाशनी बनाने के लिए सामग्री

1 कप- चीनी
इलायची पाउडर (स्वाद के लिए)
डेढ़ कप- पानी

मालपुआ बनाने की विधि  Holi Special Malpua

मालपुआ बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में सूजी, मैदा और बेकिंग सोडा को अच्छे से मिला लें।
अब इसमें दूध और पानी डाल दें, और एक पतला मिश्रण तैयार कर लें।
अब इस मिश्रण को लगभग 15 मिनट के लिए ढक्कर रेस्ट के लिए छोड़ दें।
जब तक आप मालपुआ के लिए चाशनी बनाकर तैयार कर लें।
इसके लिए गैस पर एक बर्तन गर्म करने के लिए रखें।
अब इसमें चीनी, पानी और जरूरत अनुसार इलायची डालकर अच्छे से पका लें।
चाशनी को अच्छी तरह से गाढ़ा होने तक उबलनें दें।
जब खूशबू आने लगे और उंगली से एक तार बनने लगे तो समझ लें की चाशनी बन गई है।

अब मालपुआ भी बना लें, इसके लिए एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें।
जब तेल गर्म हो जाए तो किसी चम्मचे की मदद से कढ़ाई में मालपुआ का मिश्रण डालें।
ये गोल आकार के हों, इसके बाद इन्हें दोनों साइड से ब्राउन होने तक सेक लें।
जब मालपुआ दोनों साइड से सिक जाए तो एक प्लेट में निकाल लें।
इसी तरह सभी मालपुआ तल लें, और फिर सभी को चाशनी में डाल दें और 15 मिनट तक डूबा रहने दें।
अब इन सभी में रस अच्छे से चला गया है। आपके मजेदार मालपुआ बनकर तैयार हो गए हैं।
इन्हें अपने घर में आने वाले मेहमानों को सर्व करें, सभी आपकी तारीफ करे बिना नहीं रह पाएंगे।

नोट: मालपुआ का घोल बहुत ज्यादा पतला न हो।
मालपुआ तलते समय गैस की आंच बहुत तेज न हो।

First published on: Mar 03, 2023 05:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.