TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Holi Special Drink: होली पर कुछ नमकीन और ठंडा पीने का मन हो तो बनाएं ये लस्सी, ये है विधि

Holi Special Drink: गर्मियों का आगाज हो चुका है। इस मौसम में बहुत पसीना आता है और गर्मी से हाल बेहाल हो जाता है। जिसकी वजह से कई बार शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में लोगों को बहुत ज्यादा पानी पीना चाहिए। दरअसल पानी से शरीर हाइड्रेट रहता है। गर्मियों में […]

Holi Special Drink: होली पर कुछ नमकीन और ठंडा पीने का मन हो तो बनाएं ये लस्सी, ये है विधि
Holi Special Drink: गर्मियों का आगाज हो चुका है। इस मौसम में बहुत पसीना आता है और गर्मी से हाल बेहाल हो जाता है। जिसकी वजह से कई बार शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में लोगों को बहुत ज्यादा पानी पीना चाहिए। दरअसल पानी से शरीर हाइड्रेट रहता है। गर्मियों में ठंडक के लिए कुछ न कुछ ठंडा पीने का मन करता है। ऐसे में आप नमकीन लस्सी बना सकते हैं। जो पीने में भी बहुत अच्छी लगती है और सेहत के लिए भी लाभकारी होती है। होली के दिन भी आपका कुछ नमकीन और ठंडा पीने का मन हो तो नमकीन लस्सी एक अच्छा ऑप्शन है। इसे बनाने में टाइम भी बहुत कम लगता है और टेस्ट भी भरपूर आता है। आप घर पर आए मेहमानों के लिए नमकीन लस्सी बना सकते हैं। इसे पीते ही सभी का मूड अच्छा हो जाता है। बच्चा हो या बड़ा सभी को ये बहुत पसंद आती है। आइए जानते हैं गर्मियों में ठंडक के लिए कैसे बनाएं नमकीन लस्सी।

नमकीन लस्सी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

दही– 4 कप पानी– 12 कप नमक– 1 छोटा चम्मच काला नमक– 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा– 1 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर– 2 चुटकी आइस क्यूब

नमकीन लस्सी बनाने की विधि

नमकीन लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़े बाउल में दही लेना हैं। अब इसमें नमक, काला नमक और काली मिर्च मिला लें, और अच्छे से फेंट लें। इसके बाद इसमें पानी मिला लें और इसे फिर से मथ लें। इसके बाद अगर आपको हरा धनिया पसंद है, तो इसमें आप धनिया पत्ता भी डाल सकते हैं। आपकी आपकी स्वादिष्ट नमकीन लस्सी बनकर एकदम तैयार हैं। अब आप इसे गिलास में सर्व करें और जरूरत के हिसाब से आइस क्यूब भी डाल दें। आपकी मजेदार ठंडी-ठंडी नमकीन लस्सी बनकर तैयार है। अब आप इसे सभी के साथ एंजॉय करें।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.