TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Holi Ke Totke: रूठ गई हैं मां लक्ष्मी तो होलिका दहन के दिन करें ये उपाय, नहीं होगी धन की कमी

Holi Ke Totke: होली जा त्योहार आने वाला है, होली से एक दिन पहले होलिका दहन होता है। माना जाता है कि होलिका की अग्नि में सभी बुराइयां जलकर राख हो जाती हैं। होलिका दहन के पीछे कई सारी कहानियां प्रचलित हैं। उनमें से एक है हिरण्यकश्यप की बहन होलिका की कहानी जिसमें वो प्रहलाद […]

Holi Ke Totke: रूठ गई है मां लक्ष्मी तो होलिका दहन के दिन करें ये उपाय, नहीं होगी दहन की कमी
Holi Ke Totke: होली जा त्योहार आने वाला है, होली से एक दिन पहले होलिका दहन होता है। माना जाता है कि होलिका की अग्नि में सभी बुराइयां जलकर राख हो जाती हैं। होलिका दहन के पीछे कई सारी कहानियां प्रचलित हैं। उनमें से एक है हिरण्यकश्यप की बहन होलिका की कहानी जिसमें वो प्रहलाद को अपनी गोद में लेकर आग के बीच में बैठती है। लेकिन जीत सच्चाई और भक्ति की होती है और बुराई की हार के रूप में होलिका आग में ही भस्म हो जाती है। इसलिए कहा जाता है कि होलिका दहन वाले दिन उस आग में सारी बुराइयां जल जाती हैं। ऐसे में होलिका के कुछ खास टोटके हैं जिन्हें करने से आपकी सेहत भी ठीक रहेगी और धन की भी कमी नहीं होगी। आइए जानते हैं विस्तार से।

होली की पूजा में चढ़ाएं ये आटा  Holi Ke Totke

सभी लोग अपने घर में सुख शांति चाहते हैं। कई बार आर्थिक तंगी की वजह से बहुत परेशानी होती है। ऐसे में कई सारे उपाय करने के बाद भी कोई लाभ नहीं होता। अगर आप भी अपने घर में बरकत चाहते हैं तो होली की पूजा में जौ का आटा चढ़ाएं इससे घर में सुख शांति और समृद्धि आती है।

बुरी नजर को दूर करने के लिए

यदि आपके घर में किसी की बुरी नजर लग गई है तो होली पर किया गया उपाय बहुत काम का होता है। इसके लिए आप होलिका दहन वाले दिन 11 सुखी लाल मिर्च लें और उसके दाने एक लोटे पानी में डालें। अब इस पानी को होलिका दहन के बाद अग्नि में चढ़ा दें। इससे बुरी नजर उसी अग्नि में जलाकर भस्म हो जाती है।

लक्ष्मी मां को प्रसन्न करने के लिए  Holi Ke Totke

अगर मां लक्ष्मी आपसे रूठ गई है तो आप बिना टोके चुपचाप एक लाल गुलाब का फूल लें और उसे होलिका की जलती आग में डाल दें। ये टोटका बहुत कारगर साबित होता है। इससे रूठी हुई लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में दहन-धान्य की कमी नहीं होती।

आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए

जिन लोगों के घर में आर्थिक तंगी है उन लोगों के लिए ये उअपय बहुत काम का है। इसके लिए आपको होलिका दहन से पहले ही उस जगह पर एक छोटा सा गड्ढा खोदना है और उसमें चांदी, पीतल और तांबे के कुछ टुकड़े दबा दें। फिर होलिका दहन के बाद उन टुकड़ों को निकाल लें और मध्यमा उंगली के लिए छल्ला बना लें। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है।

नेगेटिव एजर्जी को दूर करने के लिए

जिन लोगों के घर में नेगेटिव एनर्जी का वास है वो लोग होलिका के दिन इस उपाय को कर लें। इसके लिए होलिका दहन की राख को घर ले आएं और फिर बिना टोके पुरे घर में छिड़क दें। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी घर से बाहर हो जाती है।

निरोगी काया के लिए होलिका दहन के दिन उबटन लगाएं

बता दें कि, होलिका दहन की रात सरसो के दानों को पीसकर उसमें हल्दी, दही, शहद मिलाकर उबटन बनाएं। उबटन को शरीर पर मलें। इससे जो शरीर से मैल निकले उसे होलिका की आग में डाल दें। माना जाता है इससे शरीर निरोग होता है। इसका कारण यह है कि उबटन में गुरू, शनि, शुक्र, चन्द्र से सम्बन्धित वस्तु होता है जो स्वास्थ्य विकार दूर करता है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.