TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Holi 2023: भारत के इन राज्यों में ऐसे मनाई जाती है होली, हर कोई होता है रंग-बिरंगे रंगों में सराबोर

Holi 2023: होली का त्योहार नजदीक है, ऐसे में लोगों की उत्सुकता बढ़ रही है। दरअसल होली का त्योहार रंगों का त्योहार होता है जो हर किसी को अलग-अलग रंगो में सराबोर कर देता है। इस दिन लोग तरह तरह के पकवान बनाते हैं और रंगों के रंग में डूबे सभी को गले लगाते हैं। […]

Holi 2023: भारत के इन राज्यों में ऐसे मनाई जाती है होली, हर कोई होता है रंग-बिरंगे रंगों में सराबोर
Holi 2023: होली का त्योहार नजदीक है, ऐसे में लोगों की उत्सुकता बढ़ रही है। दरअसल होली का त्योहार रंगों का त्योहार होता है जो हर किसी को अलग-अलग रंगो में सराबोर कर देता है। इस दिन लोग तरह तरह के पकवान बनाते हैं और रंगों के रंग में डूबे सभी को गले लगाते हैं। होली का त्योहार पुरे भारत वर्ष में अलग अलग तरह से मनाया जाता है। कहीं लट्ठ मार होली मनाई जाती है तो कहीं फूलों से होली मनाई जाती है। आज हम बताते हैं की कंहा पर किए होली मनाई जाती है।

दिल्ली में ऐसे मनाई जाती है होली

दिल्ली देश के राजधानी है और यहां हर जाती और समुदाय के लोग रहते हैं। ऐसे में दिल्ली की होली में हर राज्य के रंग देखने को मिल जाते हैं। बता दें कि यहां हर कोई अपने अंदाज में होली मनाता नजर आता है। जंहा एक तरफ बच्चे गुब्बारों में पानी भरकर छुपकर लोगों पर मारते हैं तो दूसरी तरफ कई जगहों पर होली पार्टी का आयोजन किया जाता है। लोग इस दिन हर नुक्कड़ पर मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं।

बरसाना में ऐसी होती है होली

बरसाना की लठमार होती बहुत फेमस है। इस होली को देखने के लिए न सिर्फ देश से बल्कि विदेश से भी पर्यटक आते हैं। होली पर नंदगांव के हुरियारे अपनी ढाल लेकर बरसाना जाते हैं और बरसाना की गोपियां लठ लेकर होली खेलती हैं। दरअसल ये होली सिर्फ गोपियों और हुरियारों के बीच नहीं होती बल्कि उनके अलावा अन्य लोग इस खेल के दौरान आसपास खड़े हो कर पर्व देखते हैं। बता दें कि हुरियारे उन लोगों को कहा जाता है जो होली खेलने के सिर्फ बरसाना जाते हैं।

वृंदावन की शानदार होली

अगर सबसे अच्छी होली की बात की जाये तो वो वृन्दावन की होली होती है। इसमें हर तरफ फूल और गुलाल की चादर बिछी दिखाई देती है। जो बहुत ही मनमोहक सीन होता है। इस दिन  वृंदावन की गलियों से लेकर मंदिर के परिसर तक, आपको हर कोई गुलाल के रंग में रंगा दिखेगा। मान्यता है कि होली के दिन खुद भगवान कृष्ण भक्तों के बीच होली खेलने के लिए पहुंचते हैं। इसी वजह से दूर दूर से भक्तगण यहां की होली देखने के लिए आते हैं।

हरियाणा की मस्ती भरी होली

हर जगह होली का अलग अंदाज होता है। अगर बात हरियाणा की होली की करें तो इस होल की बात ही कुछ और है। हरियाणा की कोलहड़े वाली होली के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इस पर्व पर गांव की तमाम महिलाएं चुन्नी को मोड़-मोड़ कर रस्सी बना लेती हैं और फिर लड़कों को मारती हैं। वहीं लड़के अपना बचाव करने के लिए महिलाओं पर पानी डालते हैं। होली के पर्व के बाद लड़के शाम के समय महिलाओं को कुछ मीठा भी खिलाते हैं। इस तरह हरियाणा की खट्टी मीठी होली बहुत ही मजेदार होती है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.