---विज्ञापन---

Hair Care Tips: उम्र से पहले ही बाल हो रहे हैं सफेद, तो अपनाएं ये घरेलू उपाए, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

Hair Care Tips: इन दिनों बालों के सफेद होने की समस्या बढ़ती जा रही है और ये समस्या हर एक व्यक्ति में देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं, आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल इतनी खराब हो गई है जिसकी वजह से उनके चेहरे के साथ-साथ उनके बालों का भी नुकसान हो […]

hair tips
कौन से तेल से आप सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं।

Hair Care Tips: इन दिनों बालों के सफेद होने की समस्या बढ़ती जा रही है और ये समस्या हर एक व्यक्ति में देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं, आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल इतनी खराब हो गई है जिसकी वजह से उनके चेहरे के साथ-साथ उनके बालों का भी नुकसान हो रहा है।

जिसके चलते बहुत ही कम उम्र में बाल सफेद होने लगता है और बाल सफेद होने के कारण से कुछ लोगों को बहुत सी परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में हमें बालों का बहुत खास ख्याल रखना चाहिए, लेकिन क्या अपको पता है कि घर में जो तोल हम इस्तेमाल करते हैं, उसी तेल को बालों में लगाकर नैचुरली तरीके से काला कर सकते हैं। हम आपको बताएंगे की कौन से तेल से आप सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं।

और पढ़िएAppetite Increase: भूख बढ़ाने के लिए करें इन 7 चीजों का इस्तेमाल, सेहत के लिए भी है फायदेमंद

सफेद बालों को इन तरीके से करें काला

सरसों का तेल

सरसों के तेल का सेवन सदियों से किया जा रहा है, यही वजह है कि सरसों के तेल को हर तरह की समस्या के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बालों के लिए सरसों का तेल सबसे उपयोगी सबित होता है। चाहे वो ह्रदय स्वास्थ्य की दिक्कत हो या फिर जोड़ों के दर्द की। सरसों का तेल हर तरह से लाभ दायक हैं। आपको बता दें, सरसों के तेल से सफेद बालों से भी छुटकारा पा सकते हैं, इसका सेवन रात में सोने से पहले सरसों के तेल में मेहंदी की पत्तियां गर्म करके बालों में लगाएं कुछ ही दिनों में फर्क देखने को मिल सकता है।

नारीयल का तेल

सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल का तेल सबसे फायदेमंद होता है। नारियल के तेल को इस्तेमाल करते वक्त उसमें सरसों के तेल की तरह ही मेहंदी की पत्तियां डालकर गर्म कर लेना है। फिर तेल को ठंडा होने दें उसके बाद उसे बालों के जड़ से लेकर नीचे तक लगाएं और इसे लगाकर 4 घंटे तक छोड़ देने के बाद बालों को शैंपु से धो लेना हैं।

और पढ़िएHealth Tips: क्या आपके भी मुंह से आती है बदबू? जल्दी से फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगा छुटकारा

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल भी बाकी तेल की तरह ही बहुत ही लाभकारी है। इसके सेवन से सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं। ऑलिव ऑयल को बालों में लगाएंगे उसे पहले ऑलिव ऑयल में आधा चम्मच कलौंजी डालकर जड़ों से लेकर पुरे बालों में लगाएं और थोड़ी देर तक मालिस कर के 3 घटें बाद बालों को धो लें। इसे फर्क देखने को मिल सकता हैं।

यहाँ पढ़िए – लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

 

First published on: Nov 12, 2022 01:41 PM