---विज्ञापन---

Goji Berry Benefits: कैंसर पीड़ितों के लिए रामबाण है लद्दाख की गोजी बेरी, जानें फायदे

Goji Berry Benefits: गोजी बेरी (Goji Berry) का नाम शायद ही आपने पहली बार सुना हो। आपको बता दें, गोजी बेरी एक एशियाई फल है जो लद्दाख में पाया जाता है। इसका आकार थोड़ा छोटा होता है लेकिन ये खाने में मीठा होता है।  गोजी बेरी विटामिन सी पोटैशियम जिंक थायामीन सेलेनियम कॉपर राइबोफ्लेविन, आयरन […]

Goji Berry Benefits
Goji Berry Benefits

Goji Berry Benefits: गोजी बेरी (Goji Berry) का नाम शायद ही आपने पहली बार सुना हो। आपको बता दें, गोजी बेरी एक एशियाई फल है जो लद्दाख में पाया जाता है। इसका आकार थोड़ा छोटा होता है लेकिन ये खाने में मीठा होता है।  गोजी बेरी विटामिन सी पोटैशियम जिंक थायामीन सेलेनियम कॉपर राइबोफ्लेविन, आयरन अमीनो एसिड पाया जाता है जिसके पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए लाभकारी होता है। चलिए जानते हैं इसके फायदे।

कैंसर में दें राहत

गोजी बेरी (Goji Berry) कई बीमारियों में काफी फायदेमंद होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक गोजी बेरी ट्यूमर को बढ़ने से रोकता है। साथ ही बता दें, इसमें मौजूद विटामिन सी, कैरोटिनॉयड , जैक्सेंथिन और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कैंसर कोशिकाओं से लड़ता है और शरीर में होने वाले इंफेक्शन को कम करता है।

अभी पढ़ें –Nilgiri Tea Recipe: नीलगिरी चाय पीना डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद, जानें विधि

लीवर को करें मजबूत

गोजी बेरी (Goji Berry) हमारे लीवर के लिए भी लाभकारी होता है। जानकारी के मुताबिक, चीन में अगर किसी को लिवर की बीमारी हो जाती है तो गोजी बेरी का इस्तेमाल किया जाता है और अब इसका यूज भारत में भी होने लगा है। इसलिए अगर आपको लीवर में परेशानी होती है तो आपको गोजी बेरी का सेवन जरूर करना चाहिए।

इम्यूनिटी बढ़ाए

गोजी बेरी (Goji Berry) हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को फिट रखते है। वैसे तो ये सिर्फ कश्मीर में मिलता है लेकिन आप इसे ऑनलाइन भी मंगवा सकते है। इसलिए अगर आपकी इम्यूनिटी डाउन होती है तो आपको गोजी बेरी का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।

अभी पढ़ें –Get Rid Of Gas Problem With Yoga: गैस-एसिडिटी से पाना चाहते हैं निजात, तो अपनाएं योग का रास्ता

आंखों के लिए फायदेमंद

गोजी बेरी (Goji Berry) आंखों की बीमारियों को दूर करता है और रोशनी को बढ़ाता है। गोजी बेरी आखों को यूवी रेज ऑक्सीडेटिव नाव और आसपास में मौजूद फ्री रेडिकल से बचाने में कोशिश करता है। इसलिए जिन लोगों को आंखों में परेशानी रहती हैं उन्हें इसका सेवन करना चाहिए।

तो देखा आपने गोजी बेरी (Goji Berry) हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद होता है, इसलिए आज से ही गोजी बारे का सेवन करना शुरू कर दें और अपने शरीर को फिट रखें। लेकिन ध्यान रहें ये गर्भवती महिलाओं के लिए बिलकुल भी नहीं है।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 10, 2023 12:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.