---विज्ञापन---

Weight Loss Tips: आप भी कर रहे हैं इन तेलों का इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है वजन

Weight Loss Tips: कुछ भी खाना (Food) बनाना हो उसमें तेल (Oil) का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। लेकिन लोगों की ये भी सोच है की तेल के अधिक सेवन से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। लेकिन हम बता दें की यदि आप सही तेल का सेवन करते हैं तो आपकी हेल्थ पर इसका […]

Weight Loss
Weight Loss

Weight Loss Tips: कुछ भी खाना (Food) बनाना हो उसमें तेल (Oil) का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। लेकिन लोगों की ये भी सोच है की तेल के अधिक सेवन से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। लेकिन हम बता दें की यदि आप सही तेल का सेवन करते हैं तो आपकी हेल्थ पर इसका बुरा असर नहीं बल्कि लाभ मिलता है। दरअसल सैचुरेटेड फैट्स और ट्रांस फैट्स युक्त तेल कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारी को जन्म देते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि, कुछ खास प्रकार के तेल का इस्तेमाल करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। आइये जानते हैं उनके बारे में।

घटाना है वजन तो इन तेलों से बनाएं दूरी

जो लोग वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं उन लोगों को आज ही अपनी रसोई से इन तेलों को बाहर कर देना चाहिए। जैसे फिश ऑयल, फ्लेक्स ऑयल, पाम ऑयल और अखरोट का तेल आदि। दरअसल इन तेलों में कैलोरी की मात्रा काफी अधिक होती है। जो आपके वजन को बढ़ाने का काम करते हैं।

ये तेल करते हैं वजन कम

नारियल का तेल

नारियल का तेल सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। हालांकि लोग हेयर केयर और स्किन केयर के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बात खाना बनाने की हो तो इस तेल का इस्तेमाल इतना ज्यादा नहीं किया जाता। बता दें कि, केरल साइड में खाना बनाने के लिए नारियल के तेल का बहुत इस्तेमाल किया जाता है। पता हो कि, नारियल तेल मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा-भरा महसूस होता है।जो लोग नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं उनका वजन कंट्रोल में रहता है।

यह भी पढ़ें: Healthy Lifestyle: लगातार एसिडिटी की समस्या से है परेशान? तो जल्द बदल लें ये आदतें

जैतून का तेल

जैतून के तेल में बना खाना सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमें विटामिन ई की प्रचुर मात्रा होती है। जो हमारी स्किन कि केयर कर उसे हेल्दी भी बनाता है और वजन भी कंट्रोल भी करता है। हालांकि ये टोल थोड़ा कॉस्टली जरूर होता है लेकिन सेहत कि लिए वरदान से कम नहीं होता।

तिल का तेल

तिल का तेल भी आपके बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में काफी मददगार होता है। इसमें सेसामोल और सेसामिनोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व पाए जाते हैं जो वजन घटाने में काफी मदद करता है। साथ ही इस तेल का इस्तेमाल करने से डायबिटीज के रोगियों को भी लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें: Home Remedies For Cracked Heels: फटी एड़ियों का रामबाण इलाज है कपूर, जानें इसके इस्तेमाल का तरीका

कुसुम का तेल

कुसुम का तेल यानी (Safflower Oil) भी सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ये तेल आपकी सेहत का भरपूर ख्याल रखता है। इसका  सेवन न सिर्फ वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है, बल्कि इससे शरीर में सूजन, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर में भी सुधार होता है।

यहाँ पढ़िए  –हेल्थ & वेलनेस  से जुड़ी ख़बरें

First published on: Jan 28, 2023 10:26 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.